img-fluid

MP में भी एक ‘निक्की’ संग दहेज वाली दरिंदगी, लोभियों ने गर्म चिमटे से दागा और पिला दिया जहर

August 26, 2025

नई दिल्‍ली । उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा(Greater Noida) के बाद अब मध्य प्रदेश के ग्वालियर(Gwalior, Madhya Pradesh) में भी दहेज लोभियों की दरिंदगी का मामला(case of brutality) सामने आया है। ससुराल वालों ने बहू को गर्म चिमटे से दागा, डंडो से पीटा और फिर जहर खिला दिया। बहू अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक बाप ने अपनी बेटी की शादी में 15 लाख रुपए दहेज दिया, फिर भी दहेज लोभियों का पेट नहीं भरा। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर में नवविवाहिता सोनाली शर्मा को ससुराल वालों ने दहेज के नाम पर इतनी अमानवीय यातनाएं दीं कि वह अब अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।


सोनाली शर्मा की शादी आदित्य शर्मा से हुई थी। शादी में 15 लाख रुपए का दहेज दिया गया। इसके बावजूद ससुराल वालों का मन नहीं भरा। शादी के बाद लड़की के मायके वालों से बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की गई। जब मायके वालों ने मना किया तो सोनाली को गर्म चिमटे से शरीर पर दागा गया। उसे डंडं से पीटा गया। हैवानियत यहीं नहीं रुकी। पति, सास, ससुर और ननद ने मिलकर सोनाली को कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिलाया।

जहर पिलाने के बाद सोनाली की हालत बिगड़ गई। उसने खुद अपनी मां को फोन करके पूरी घटना बताई। परिवार ने पहुंचकर उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में भर्ती सोनाली जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

घटना के बाद से सभी आरोपी ससुराल वाले फरार हैं। इस पूरे मामले में सीएसपी नागेंद्र सिकरवार का कहना है कि ससुराल पक्ष से चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश की जा रही है।

बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में निक्की भाटी नाम की एक लड़की को ससुराल वालों ने दहेज की लालच में जलाकर मार डाला। हालांकि, उसके मायकेवालों ने शादी के समय काफी दहेज और गहने वगैरह दिए थे। उसके बावजूद ससुराल वाले और 36 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में उसके पति समेत ससुराल के 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Share:

  • Google का नया प्लान, एंड्रॉयड डिवाइस पर अनवेरिफाइड ऐप नहीं होंगे इंस्टॉल

    Tue Aug 26 , 2025
    डेस्क: गूगल (Google) ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव करने का ऐलान किया है. अब तक एंड्रॉयड की सबसे बड़ी खासियत ये थी कि यूजर प्ले स्टोर से बाहर के ऐप्स (Apps) भी अपने फोन में इंस्टॉल (Install) कर सकते थे. इसे ही Sideloading कहा जाता है. लेकिन अब ये आजादी धीरे-धीरे कम होती […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved