मनोरंजन

The Delhi Files को लेकर चर्चा में विवेक अग्निहोत्री, बोले- दिल्ली कितने सालों से भारत को…


मुंबई। फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Ranjan Agnihotri) ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) से दर्शकों और क्रिटिक्स से खूब वाहवाही लूटी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी खूब तगड़ी कमाई की और दर्शकों के दिलों को भी छू लिया। इसके बाद हाल ही में विवेक ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ (The Delhi Files) का ऐलान किया और उसके बाद से ही इस फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच चेन्नई पहुंचे विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म को लेकर अपनी बात रखी है।

तमिलनाडु के बारे में भी बहुत कुछ सच बताएगी…
एएनआई के ट्वीट्स के अनुसार चेन्नई में विवेक अग्निहोत्री ने कहा, ‘दिल्ली की फाइलें आपको तमिलनाडु के बारे में भी बहुत कुछ सच बताएगी। यह दिल्ली के बारे में नहीं है, यह दिखाता है कि दिल्ली कितने सालों से भारत को बर्बाद कर रही है। दिल्ली में देश पर किसने राज किया, कैसे उन्होंने मुगल राजाओं से लेकर अंग्रेजों से लेकर आधुनिक समय तक सब कुछ तबाह कर दिया। इतिहास को साक्ष्य और तथ्य आधारित होना चाहिए। यह कथा-आधारित नहीं होनी चाहिए।’


भारत में समस्या यह है कि…
विवेक ने आगे कहा, ‘भारत में समस्या यह है कि बहुत से लोग इतिहास को राजनीतिक और भारत के राजनीतिक एजेंडे के आधार पर लिखते हैं। ज्यादातर पश्चिमी धर्मनिरपेक्ष एजेंडा रहा है और इसलिए हिंदू सभ्यता को हमेशा नजरअंदाज किया गया है, यह माना गया है कि हम कमजोर हैं और हमने जो कुछ भी सीखा है वह पश्चिमी शासकों या आक्रमणकारियों से है, इसलिए यह गलत है।’

द कश्मीर फाइल्स ने की करीब 350 करोड़ की कमाई
गौरतलब है कि 11 मार्च को देशभर में रिलीज हुई ‘द कश्मीर फाइल्स’ में 1990 के दशक में कश्मीर घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन को दर्शाया गया है। इस फिल्म में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती और दर्शन कुमार जैसे कलाकरों ने अभिनय किया है। फिल्म को एक ओर जहां दर्शकों से तगड़ा रिस्पॉन्स मिला तो वहीं दूसरी ओर फिल्म को कुछ लोगों द्वारा क्रिटिसाइज भी किया गया। हालांकि इन सबके बीच फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 350 करोड़ रुपये की कमाई करके असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया।

Share:

Next Post

UP के जख्म पर बंगाल का मरहम, उपचुनाव में BJP की हार से अखिलेश गदगद

Sun Apr 17 , 2022
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पहले विधानसभा और फिर विधान परिषद चुनाव में हार का सामना करने वाले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मिली शिकस्त और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की जीत से खुशी मिली है। सपा अध्यक्ष को उपचुनाव में सभी सीटों पर भाजपा की हार में […]