देश

Corona: देश में बीते 24 घंटे में 12 हजार से ज्यादा नए मामले, मृतकों की संख्या में भी गिरावट

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार कमी आ रही है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 12 हजार 830 नए मामले आए हैं। हालांकि, कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। क्योंकि बीते एक दिन में कुल 440 मरीजों की मौत हुई। वहीं, कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में पहले से ज्यादा इजाफा हुआ है।


स्वास्थ्य मंत्रालय  के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना के 14 हजार 667 मरीज ठीक हुए हैं। इसी के साथ अब तक देश में कोरोना के ठीक हुए मरीजों का कुल आंकड़ा 3 करोड़ 36 लाख 55 हजार 842 पर पहुंच गया है। देश में कोरोना के 1 लाख 59 हजार 272 एक्टिव केस बचे हुए हैं। 3 करोड़ 42 लाख 73 हजार 300 कुल मामले सामने आए हैं। भारत में अब तक कोरोना से 4 लाख 58 हजार 186 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश के कुछ राज्यों में कोरोना तेज
देश के कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले अब भी हजारों में आ रहे हैं। इसमें केरल का स्थान सबसे ऊपर है। ताजा मामलों में से 7 हजार 427 केस अकेले केरल राज्य से ही हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना से 62 लोगों ने दम तोड़ा है। वहीं, महाराष्ट्र और मिजोरम में कोरोना मरीजों की संख्या ज्यादा है। मिजोरम में शनिवार को 600 से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ गए थे।

Share:

Next Post

IND vs NZ: Virat Kohli तोड़ सकते हैं बाबर आजम का रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ हासिल कर सकते हैं तीन उपलब्धि

Sun Oct 31 , 2021
दुबई। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज टी-20 विश्व कप का महामुकाबला खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारत और न्यूजीलैंड दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है। दोनों टीमों को अपने-अपने पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐेसे […]