img-fluid

तिहाड़ और मंडोली जेल में चार कैदियों ने फोड़े अपने सिर

October 03, 2021

नई दिल्ली। तिहाड़ (Tihar) और मंडोली जेल (Mandoli Jail) में एक बार फिर से कैदियों के बीच झगड़ा (fight between prisoners) हुआ। चार कैदियों ने खुद ही अपने सिर फोड़(four prisoners broke their heads) लिए। जबकि दो कैदियों को एक अन्य कैदी ने किसी नुकीली चीज से लहूलुहान कर दिया। तीसरे मामले में एक कैदी ने अपने सेल का गेट ना खोलने पर फांसी पर लटकने की कोशिश (A prisoner tried to hang himself) की। तीनों ही वारदात सीसीटीवी कैमरों (cctv cameras)में कैद हो गई हैं।
ताजा मामला शुक्रवार शाम मंडोली की जेल नंबर-12 का है। जहां एक कैदी दूसरे कैदी से झगड़ा कर रहा था। जेल प्रशासन ने बताया कि जब वॉर्डर ने इसमें हस्तक्षेप करने की कोशिश की, तो हमला करने वाला कैदी वॉर्डर को ही गालियां और धमकी देने लगा। बाद में हमला करने वाले कैदी ने अन्य चार कैदियों को उकसाया। जिन्होंने खुद को चोट पहुंचाई। हमला करने वाले और खुद को घायल करने वाले पांचों कैदियों को जीटीबी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां से देर रात सभी को छुट्टी मिल गई।


पहले तो कैदी ने बीमार होने की शिकायत
इससे पहले 29 सितंबर की रात 8:30 बजे से 9 बजे के बीच तिहाड़ की जेल नंबर-3 में एक कैदी ने बीमार होने की शिकायत ऑन ड्यूटी वॉर्डर से की। वॉर्डर ने तुरंत डॉक्टर को बुलाया। सूत्रों का कहना है कि डॉक्टर को देखते ही कैदी वॉर्डर से उसके सेल का गेट खोलने के लिए जबर्दस्ती करने लगा।

गेट की सलाखों पर सिर पटककर हुआ लहूलुहान
वॉर्डर ने कहा भी जब तक डॉक्टर उनसे कुछ नहीं कहेंगे। वह मजबूर हैं, लेकिन उसने जबर्दस्ती गेट खुलवाने की कोशिश की। ऐसा ना करने पर पहले उसने गेट की सलाखों पर अपना सिर पटक-पटककर लहूलुहान कर लिया। इसके बाद वह खुद को फांसी पर लटकाने की तैयारी करने लगा। इसके लिए उसने बेड शीट का इस्तेमाल कर फांसी पर लटकने की कोशिश की। यह देखकर स्टाफ ने उसके गेट को तुरंत खोला और उसकी जान बचाई।

एक कैदी ने दो कैदियों को पर किया हमला
तीसरी घटना तिहाड़ की जेल नंबर-8/9 में हुई। जहां एक कैदी ने दो कैदियों को किसी नुकीली चीज से हमला करके घायल कर दिया। इसमें एक कैदी के गाल पर भी लंबा कट लग गया। इनमें से एक को डीडीयू अस्पताल में भी दाखिल कराना पड़ा। इन दोनों मामलों में तिहाड़ जेल प्रशासन द्वारा वेस्ट दिल्ली के हरि नगर थाना पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई गई है।

Share:

  • प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा से भारत को क्या-क्या फायदा हुआ ?

    Sun Oct 3 , 2021
    – डॉ. वेदप्रताप वैदिक संयुक्त राष्ट्र का पूरा ढांचा जब तक नहीं बदलेगा, तब तक सुरक्षा परिषद में सुधार की आशा करना हवा में लट्ठ चलाना है। ‘चौगुटे’ (क्वाड) की बैठक में नई बात क्या हुई ? चारों नेताओं ने पुराने बयानों को फिर से दोहरा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका-यात्रा भारतीय मीडिया में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved