img-fluid

पैन-आधार लिंक करने की वजह से संख्या में बढ़ोतरी, जनवरी में 56.7 लाख पंजीकरण

April 01, 2023

नई दिल्ली। निवासियों के अनुरोध पर फरवरी, 2023 में 1.09 करोड़ से ज्यादा मोबाइल नंबरों को आधार से जोड़ा गया। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने शुक्रवार को बताया कि पिछले महीने मोबाइल नंबरों को आधार से जोड़ने में मासिक आधार पर 93 फीसदी की वृद्धि हुई। जनवरी, 2023 में 56.7 लाख पंजीकरण हुए थे। आधार के साथ मोबाइल नंबरों के पंजीकरण में तेजी की एक प्रमुख वजह आधार को पैन से जोड़ना है।

नुमान के मुताबिक, अब तक 90 करोड़ आधार कार्डधारकों ने अपने मोबाइल नंबर को अपनी विशिष्ट पहचान से जोड़ा है। करीब 1,700 केंद्रीय एवं राज्य समाज कल्याण प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) और सुशासन योजनाओं को आधार के उपयोग के लिए अधिसूचित किया गया है। यूआईडीएआई ने कल्याणकारी सेवाओं और विभिन्न प्रकार की स्वैच्छिक सेवाओं का उपयोग करते समय अधिक कुशल संपर्क के लिए भारतीयों से आधार को मोबाइल नंबर से जोड़ने को कहा है।


आधार आधारित लेनदेन में 13 फीसदी बढ़ोतरी
फरवरी में आधार आधारित लेनदेन 13 फीसदी बढ़कर 226.29 करोड़ पहुंच गया। जनवरी में यह आंकड़ा 199.62 करोड़ से ज्यादा था। यूआईडीएआई ने फरवरी, 2023 तक संचयी रूप से 9,255.57 करोड़ आधार प्रमाणीकरण लेनदेन दर्ज किए हैं। फरवरी में 26.79 करोड़ से अधिक ई-केवाईसी लेनदेन किए गए।

Share:

  • मार्केट में जल्‍द लॉन्‍च होगा Lava Blaze का नया स्‍मार्टफोन, देखें किन खूबियों से होगा लैस

    Sat Apr 1 , 2023
    नई दिल्ली (New Delhi) । लावा ब्लेज (Lava Blaze ) सीरीज का नया फोन Lava Blaze 2 जल्द लॉन्च होने वाला है। कहा जा रहा है कि नया फोन Lave Blaze 5G का अपग्रेडेड वर्जन है। Lava Blaze 2 को बेंचमार्क साइट Geekbench पर भी देखा गया है। इसके अलावा Lava Blaze 2 के कुछ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved