img-fluid

इंडिया गठबंधन अब हेमंत सोरेन के लिए करेगा रैली, कल्पना ने संभाली कमान, जाने कौन-कौन होगा शामिल?

April 08, 2024

रांची (Ranchi) । पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की गिरफ्तारी और भाजपा (BJP) नेतृत्व वाली केंद्र सरकार (Central government) के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए 21 अप्रैल को रांची में होने वाली उलगुलान न्याय महारैली (mega rally) को ऐतिहासिक बनाने के लिए ‘इंडिया’ (india alliance) ने अपनी ताकत झोंक दी है। रैली की कमान संभाल रही हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने रविवार को अपने आवास पर महागठबंधन के नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में रैली में बड़ी संख्या में लोगों को एकत्रित करने की रणनीति बनाई गई। रैली में कांग्रेस, राजद और आप समेत 28 दलों के प्रमुख नेता भाजपा और केंद्र के विरुद्ध आवाज बुलंद करेंगे।

कल्पना सोरेन ने ली जिम्मेदारी
कल्पना सोरेन महारैली को लेकर जहां कार्यकर्ताओं से मुखातिब हो रहीं हैं, वहीं उन्होंने गठबंधन के नेताओं के साथ समन्वय बनाने का काम भी शुरू कर दिया है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झामुमो महासचिव विनोद पांडेय, भाकपा माले के विधायक सह कोडरमा से प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह और राज्य सरकार में मंत्री सत्यानंद भोक्ता के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इंडिया के घटक दलों के तमाम कद्दावर नेताओं को महारैली में आमंत्रित करने की जिम्मेदारी भी कल्पना सोरेन ने ली है।

21 के बाद तेज होगा चुनाव प्रचार
कल्पना सोरेन के नेतृत्व में रविवार को हुई इंडिया के प्रदेश स्तरीय नेताओं की बैठक में महारैली के अलावा लोकसभा चुनाव में गठबंधन का साझा प्रचार अभियान चलाने को लेकर भी चर्चा हुई। तय किया गया कि 21 अप्रैल के बाद लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेज किया जाएगा। कल्पना सोरेन गठबंधन की स्टार प्रचारकों में शामिल की गई हैं।


बता दें कि हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली में रैली आयोजित की गई थी, जिसमें इंडिया गठबंधन के तमाम दिग्गज मौजूद थे। वहां से गिरफ्तारी के विरोध में आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया गया था।

राहुल, लालू, ममता और शरद समेत कई दिग्गज आमंत्रित
महारैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव प्रियंका गांधी, राजद प्रमुख लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव, प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, पंजाब के सीएम भगवंत मान, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, सांसद संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, राकांपा (पवार गुट) के शरद पवार, फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, भाकपा माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, माकपा नेता सीताराम येचुरी, भाकपा नेता डी राजा समेत गठबंधन के कई नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

झामुमो केंद्रीय कार्यालय में रैली की तैयारी पर चर्चा
उलगुलान न्याय रैली को लेकर झामुमो के केंद्रीय कार्यालय में रविवार को पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय ने कई जिलों के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पार्टी के जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि सभी अपने-अपने जिले में तैयारी शुरू कर दें। महारैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और लोगों की भागीदारी तय करें। बैठक में विनोद पांडेय समेत हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, गढ़वा, पलामू, कोडरमा, गिरिडीह, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला महासचिव और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।

Share:

  • घरेलू नौकर समझने लगे थे उद्धव ठाकरे, बगावत पर खुलकर बोले एकनाथ शिंदे

    Mon Apr 8 , 2024
    नई दिल्‍ली (New Delhi)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे(Eknath Shinde) ने रविवार को शिवसेना (Shiv Sena)में हुई बगावत (rebellion)पर खुलकर बात की। उन्होंने उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray)पर बाल ठाकरे की विचारधारा(thinking) से भटकने के भी आरोप लगाए। शिंदे समेत कई विधायकों ने जून-जुलाई 2022 में तब अविभाजित शिवसेना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इसके […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved