
नई दिल्ली। भारत (India) ने अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में चीन से लगी सीमा (Border) के पास किसी भी परिस्थिती से निपटने के लिए एडवांस रॉकेट लॉन्चर पिनाका (Advance Rocket Launcher Pinaka)और स्मर्च को तैनात किया है। भारत और चीन के बीच हालातों में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है।पिनाका प्रणाली (Pinaka Rocket Launcher Systems) को 38 किलोमीटर तक के क्षेत्र में लक्ष्यों को भेदने के लिए विकसित किया गया है। इसका नाम भगवान शिव के धनुष पिनाक के नाम पर रखा गया है। पिनाका के छह लांचरों की एक बैटरी 44 सेकेंड में 72 रॉकेटों का एक सैल्वो फायर कर सकती है। रॉकेट की स्पीड करीब 5757 किलोमीटर प्रति घंटा है। पिनाका और स्मर्च मल्टी रॉकेट लॉन्चर सिस्टम विभिन्न प्रकार के गोला-बारूद को फायर करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। स्मर्च लॉन्चर भी भारतीय तोपखाने में एक बहुत ही शक्तिशाली हथियार है। भारत के पास रॉकेट्स दागने के लिए ‘Grad’ नाम का रूसी सिस्टम हुआ करता था। यह अब भी इस्तेमाल होता है। इसके विकल्प के रूप में 1980 के दशक में DRDO ने पिनाक रॉकेट सिस्टम को डेवलप करना शुरू किया। 1990 के आखिरी दौर में पिनाक मार्क-1 के सफल टेस्ट हुए। भारत ने करगिल युद्ध में भी सफलतापूर्वक पिनाक सिस्टम का यूज किया था। बाद में पिनाक की कई रेजिमेंट्स बन गईं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved