बड़ी खबर व्‍यापार

भारत की डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक जारी, वीबो और सर्च इंजिन एप बायडू बैन

नई दिल्ली. चीन के खिलाफ भारत की डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक है कि रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। सरकार एक के बाद एक चीनी एप्स पर बैन लगा रही है। भारत सरकार ने चीन के दो सबसे पॉप्युलर ऐप बायडू सर्च और वीबो को ब्लॉक कर दिया है।

बायडू सर्च को गूगल का विकल्प माना जाता है. ये चीन का अपना सर्च इंजन है। तो वहीं वीबो को ट्विटर का विकल्प माना जाता है। जल्द ही इन ऐप्स को गूगल ऐप स्टोर और ऐपल प्ले स्टोर से हटा लिया जाएगा। 27 जुलाई को केंद्र सरकार ने 47 चीनी ऐप्स को बैन किया था।इनमें वीबो और बायडू भी शामिल हैं। मगर उस समय इन एप्स की लिस्ट जारी नहीं की गई थी, इसलिए इन एप्स के बैन की जानकारी देरी से आई है।

आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी का भी विबो पर एकाउंट था, लेकिन उन्होंने चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच बंद कर दिया था। वीबो को चीन के साइनो कॉर्पोरेशन ने 2009 में लॉन्च किया था। इसके करीब 50 करोड़ यूजर्स हैं।

आपको बता दें कि भारत-चीन बॉर्डर गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। जिसके बाद से सरकार लगातार चीनी प्रोडक्ट के साथ चीनी ऐप्स को भी भारत में बैन कर रही है। मोदी सरकार ने 29 जून को टिकटॉक समेत 58 ऐप को बैन कर दिया था। जिसमें टिकटॉक, यूसी ब्राउजर, हैलो, लाइकी, शेयर इट, वी चैट, कैम स्कैनर और Mi कम्युनिटी जैसे लोकप्रिय ऐप्स शामिल थे। इसके बाद सरकार ने 47 और ऐप्स को बैन कर दिया था। (एजेन्सी, हि.स.)

Share:

Next Post

कोरोना से सबसे अधिक शिक्षा को नुकसान पहुंचा, 1.6 अरब छात्र प्रभावित हुए

Wed Aug 5 , 2020
संयुक्त राष्ट्र । कोरोना महामारी ने सबसे अधिक शिक्षा क्षेत्र को नुकसान पहुंचाया है, जिसके कारण सभी देशों और महाद्वीपों में लगभग 1.6 बिलियन छात्र प्रभावित हुए हैं। 23.8 मिलियन बच्चे और युवा ड्रॉप आउट होने की स्‍थ‍िति में पहुंच गए हैं या इस साल स्कूल नहीं जा सके हैं। वैश्‍विक शिक्षा पर चिंता जताते […]