img-fluid

10 मीटर एयर राइफल में भारत का सटीक निशाना! रुद्रांक्ष हिमांशु और पार्थ ने सिल्वर जीतकर बढ़ाया देश का मान

September 21, 2026


नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 (2026 Asian Games)में भारतीय निशानेबाजों (Indian shooters)का शानदार प्रदर्शन(outstanding performance) लगातार जारी है। शूटिंग रेंज से भारत के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा(Rifle team event) में रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश (Rudranksh Balasaheb Patil, Himanshu Dhillon, and Parth Rakesh)माने की तिकड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में सिल्वर मेडल डाल दिया। 21 सितंबर को हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने कुल 1890.1 अंक हासिल किए और दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक अपने नाम किया।

भारत की इस टीम को चीन की मजबूत चुनौती का सामना करना पड़ा। चीन ने 1899.0 अंक हासिल कर गोल्ड मेडल जीता। चीन का स्कोर विश्व रिकॉर्ड के रूप में भी दर्ज हुआ। भारत और चीन के बीच 8.9 अंकों का अंतर रहा। दक्षिण कोरिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस पदक के साथ एशियन गेम्स 2026 में भारत के खाते में शूटिंग से तीन मेडल हो गए थे।

भारतीय टीम के लिए रुद्रांक्ष पाटिल ने सबसे ज्यादा 631.8 अंक जुटाए। हिमांशु ढिल्लों ने 630.0 अंक हासिल किए जबकि पार्थ माने ने 628.3 अंकों का योगदान दिया। तीनों निशानेबाजों के संयुक्त प्रदर्शन ने भारत को पोडियम तक पहुंचाया। खास बात यह रही कि टीम स्पर्धा के प्रदर्शन ने व्यक्तिगत मुकाबले के लिए भी भारत की उम्मीदें बढ़ा दीं। रुद्रांक्ष और हिमांशु ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में भी जगह बनाई।

रुद्रांक्ष ने क्वालिफिकेशन में 631.8 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया जबकि हिमांशु 630.0 अंक के साथ सातवें स्थान पर रहे। पार्थ माने 628.3 अंक के साथ 11वें स्थान पर रहे और व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके। हालांकि टीम इवेंट में उनके योगदान ने भारत के सिल्वर मेडल में अहम भूमिका निभाई।

भारत के लिए एशियन गेम्स के शूटिंग अभियान की शुरुआत भी शानदार रही थी। इससे पहले महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में इलावेनिल वलारिवन सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद की टीम ने सिल्वर मेडल जीता था। इसके अलावा इलावेनिल ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में भी रजत पदक हासिल किया था। इस तरह पुरुष टीम के सिल्वर ने शूटिंग में भारत की पदक यात्रा को और मजबूत किया।


  • इसके बाद पुरुषों की व्यक्तिगत 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भी भारत को बड़ी सफलता मिली। हिमांशु ढिल्लों ने सिल्वर और रुद्रांक्ष पाटिल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता जबकि चीन के शेंग लिहाओ ने गोल्ड हासिल किया। यानी एक ही दिन भारत के इन दोनों निशानेबाजों ने टीम स्पर्धा के बाद व्यक्तिगत मुकाबले में भी पोडियम पर जगह बनाई।

    भारतीय शूटिंग दल का यह प्रदर्शन एशियन गेम्स 2026 में देश के अभियान के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। रुद्रांक्ष हिमांशु और पार्थ की टीम ने दबाव के बीच सटीक निशाने लगाकर भारत को एक और रजत पदक दिलाया है और शूटिंग में भारतीय खिलाड़ियों की मजबूत चुनौती को कायम रखा है।

    Share:

  • SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर: 28 से 30 सितंबर बैंक हड़ताल, लगातार 5 दिन प्रभावित हो सकती हैं शाखाएं

    Mon Sep 21 , 2026
    नई दिल्ली। अगर आपके खाते में हर महीने सैलरी या पेंशन (Salary or pension) आती है और बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम बाकी है, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया है। इससे पहले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved