img-fluid

भारत जोड़ो यात्रा: यात्रा रोक राहुल गांधी ने नन्ही बच्‍ची को पहनाई चप्पल

September 18, 2022

अलपुझा । कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इस समय कन्याकुमारी से कश्मीर (Kanyakumari to Kashmir) तक की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) पर निकले हैं। 3 हजार 500 किलोमीटर की यह यात्रा 7 सितंबर से शुरू हुई यह यात्रा 150 दिनों तक चलेगी। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से तमाम लोग जुड़े हुए और भारी समर्थन भी मिल रहा है।

आपको बता दें कि राहुल गांधी की इस भारत जोड़ों यात्रा का हिस्सा बनने युवाओं से लेकर कई बच्चे तक शामिल हुए। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज आठवां दिन है। सात अगस्त को दक्षित भारत के कन्याकुमारी से राहुल गांधी ने यात्रा शुरू की थी। यात्रा की तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की जा रही हैं। कांग्रेस जमीन से लेकर सोशल मीडिया तक इस यात्रा को सफल बनाने के प्रयास में जुटी हुई है।



कांग्रेस ने गत दिवस तस्वीर पोस्ट की हैं। इसके साथ ही कैप्शन दिया कि #BharatJodoYatra में दिखा एक खूबसूरत लम्हा…हम कदम से कदम मिला रहे हैं, हर मुश्किल को आसान कर, सभी को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं, क्योंकि हम सभी को अपना मानते हैं, उनका ख़्याल रखना जानते हैं। वाकई ये तस्वीर दिल छूने वाली है। राहुल गांधी एक छोटी बच्ची को चप्पल पहनाते हुए नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को अलपुझा जिले में पहुंची थी केरल में इस यात्रा का यह सातवां दिन था। कांग्रेस ने दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। इसमें एक छोटी सी बच्ची राहुल गांधी के पास मिलने आती है। बिटिया का हाथ पकड़े हुए राहुल गांधी यात्रा में आगे बढ़ते हैं, तभी बच्ची की सैंडल उतर जाती है. राहुल गांधी तुरंत झुककर बच्ची को सैंडल पहनाते हैं। राजनीति से अलग ये तस्वीर लोगों को भावुक कर रही है। राहुल गांधी की इस यात्रा में कई ऐसे पल आ रहे हैं जिन्हें लोग अपने दिल में कैद कर रहे हैं। राजनीति से अलग राहुल गांधी की इस शैली के लोग कायल हो रहे हैं।

Share:

  • 100 से अधिक सिनेमाघरों और बड़े शहरों में स्क्रीन पर दिखाया जाएगा महारानी एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार

    Sun Sep 18 , 2022
    लंदन। ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का राजकीय अंतिम संस्कार 19 सितंबर को लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में किया जाएगा। इससे पहले ब्रिटिश सरकार ने शनिवार को कहा कि महारानी एलिजाबेथ का राजकीय अंतिम संस्कार ब्रिटेन भर में लगभग 125 सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा, जबकि इस संस्कार समारोह को देखने के लिए पार्क, चौक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved