img-fluid

देश में मार्च 2023 से चलेंगी निजी ट्रेनें : रेल मंत्रालय

July 20, 2020

नई दिल्ली। रेल मंत्रालय ने एक बार फिर अफवाहों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि देश में मार्च 2023 से निजी ट्रेनें चलेंगी।

रेल मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि मीडिया के एक वर्ग में भ्रामक खबर चल रही है कि निजी ट्रेन परियोजना मार्च 2024 में शुरू होगी। वैसे तो इस संबंध में 18 जुलाई को भी स्पष्टीकरण दे दिया गया था लेकिन उसे आज एक बार फिर दोहराया जा रहा है।

मंत्रालय ने कहा है कि निजी रेलगाड़ियों को मार्च 2023 से चलाना निर्धारित किया गया है। इससे संबंधित निविदाओं को मार्च 2021 तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा। यदि किसी भी वजह से कोई गलतफहमी पैदा हुई है, तो उपर्युक्त तथ्यों को ही वास्तविक सरकारी बयान माना जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष (सीआरबी) विनोद कुमार यादव ने 2 जुलाई को एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में अप्रैल 2023 तक निजी ट्रेन संचालन की संभावना जताई थी। साथ ही उन्होंने दावा किया था कि निजी ट्रेनों के आने के बाद सभी यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने लगेगा।

Share:

  • राम मंदिर का माडल यथावत रहेगा, ऊंचाई बढ़ेगी और अब होंगे पांच गुम्बद

    Mon Jul 20 , 2020
    कटिहार । राम मंदिर का जो पहले का मॉडल था, वह यथावत रहेगा। भव्यता और दिव्यता को लेकर थोड़ा उसमें विस्तार किया गया। पूरे देश में संतों और राम भक्तों की आकांक्षा को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है। इस बदलाव में मंदिर के शिखर की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी जो पहले धरातल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved