खेल

पहली बार भारत ने जीता जूनियर महिला हॉकी एशिया कप

नई दिल्ली। भारत (India) की जूनियर महिला हॉकी टीम (junior women’s hockey team) ने इतिहास रच दिया है। टीम ने जूनियर महिला एशिया कप का खिताब जीत लिया (Junior Women’s Asia Cup title won) है। भारत ने पहली बार इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया है। फाइनल (Final) में टीम इंडिया के सामने साउथ कोरिया (South Korea) की चुनौती थी। टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम साउथ कोरिया को भारत ने 2-1 से हराया। साउथ कोरिया ने सबसे ज्यादा 4 बार टूर्नामेंट को अपने नाम किया है। इस टूर्नामेंट का आयोजन 2021 में ही होना था लेकिन कोरोना की वजह से दो साल की देरी से खेला गया।

पहला क्वार्टर गोल रहित बराबर रहने के बाद भारत ने 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर अनु के गोल की बदौलत बढ़त बनाई। जापान के खिलाफ सेमीफाइनल की निराशा को पीछे छोड़ते हुए अनु ने गोलकीपर के बाईं ओर से गोल दागते हुए भारत को 1-0 से आगे किया। दक्षिण कोरिया ने हालांकि तीन मिनट बाद पार्क सियो यिओन के गोल की बदौलत स्कोर 1-1 कर दिया। नीलम ने 41वें मिनट में दक्षिण कोरिया की गोलकीपर के दाईं ओर से गोल दागकर भारत को 2-1 से आगे कर दिया जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ।

Share:

Next Post

CM शिवराज ने बढ़ाया आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय, अब रिटायरमेंट में मिलेंगे इतने रुपये

Sun Jun 11 , 2023
भोपाल: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) हर वर्ग को खुश करने में जुटे हुए हैं. इस बीच रविवार को अपनी कई मांगों को लेकर नाराज चल रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं (anganwadi workers) को CM शिवराज ने खुश कर दिया है. उन्होंने कार्यकर्ताओं की वेतन वृद्धि और रिटायरमेंट (increment […]