
मुंबई। शिवसेना (Shiv Sena) यूबीटी की नेता प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) ने सरकार (Governmen) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Control for Cricket in India) को अफगानिस्तान (Afghanistan) से सीखने की सलाह दी है। प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि खेल के ऊपर देश को किस तरह से प्राथमिकता दी जाती है, ये बीसीसीआई और सरकार को अफगानिस्तान से सीखने की जरूरत है।
शिवसेना यूबीटी सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘पाकिस्तानी शासन कायरों का समूह है, जो बेकसूर लोगों का खून बहाता है और सीमा पर पिट जाता है। उन पर लानत है। ये देखकर अच्छा लगा कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट सीरीज नहीं खेलने का फैसला किया है। शायद बीसीसीआई और भारत सरकार को भी उनसे कुछ टिप्स लेने की जरूरत है कि किस तरह से खेल के ऊपर देश को रखा जाए।’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved