
टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian men’s hockey team) ने इतिहास रच दिया है। भारत ने यहां रविवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराकर सेमिफाइनल में जगह बना ली है।
भारतीय हॉकी टीम 1972 के बाद ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची है। हालांकि 1980 में भारत ने ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था, लेकिन उस समय सेमीफाइनल नहीं हुए थे। ग्रुप राउंड के बाद सीधे फाइनल खेला गया था।
मुकाबले में भारत के लिए दिलप्रीत सिंह ने 7वें, गुरजंत सिंह ने 16वें और हार्दिक सिंह ने 57वें मिनट में गोल दागा। ग्रेट ब्रिटेन के लिए एकमात्र गोल सैमुअल वार्ड ने 45वें मिनट में किया। भारत का अब सेमीफाइनल में सामना मंगलवार को विश्व चैम्पियन बेल्जियम से होगा। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved