देश राजनीति

तिरंगा यात्रा लेकर फील्ड में उतरी मनोहर सरकार

– किसान आंदोलन के बीच पहला बड़ा आयोजन

चंडीगढ़। हरियाणा में किसान आंदोलन के चलते विरोध का सामना कर रहे सरकार के मंत्री अब अगले 15 दिनों तक हाथों में तिरंगा लिए फील्ड में दिखाई देंगे। किसान संगठन उनका विरोध भी नहीं करेंगे। हरियाणा भाजपा ने सरकार के समर्थन से रविवार से प्रदेशव्यापी तिरंगा यात्रा शुरू कर दी है जिसकी शुरूआत भिवानी जिला से की गई है।

भाजपा ने सत्ता और संगठन के साथ मिलकर तिरंगा यात्रा निकालने का फैसला सात जुलाई को हुई विधायक दल की बैठक में लिया था। रविवार को भिवानी जिला के लोहारू विधानसभा क्षेत्र से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ तथा कृषि मंत्री जेपी दलाल ने भाग लिया।


आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा प्रदेश के अन्य कैबिनेट मंत्री भी इस यात्रा में शामिल होकर जनता से रूबरू होंगे। इस यात्रा के दौरान भाजपा के नेता एवं विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल मार्च के अलावा साइकिल, बाइक और ट्रैक्टर यात्रा भी निकालेंगे। आठ माह से चल रहे किसान आंदोलन के बीच सरकार का यह पहला बड़ा है। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा गठबंधन सरकार के मंत्रियों, विधायकों व नेताओं के कार्यक्रमों का विरोध किया जा रहा है। कई बार टकराव भी हो चुका है। किसान आंदोलन के अलावा कोरोना संक्रमण की वजह से भी मंत्रियों-विधायकों के कार्यक्रम रुके हुए थे। विभिन्न जिलों में मंत्रियों द्वारा ग्रीवेंस कमेटी की बैठकें भी नियमित रूप से नहीं हो पा रही हैं। किसानों द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल का करनाल जिला में हैलीकाप्टर भी नहीं उतरने दिया गया।

अब तिरंगा यात्रा के बहाने गठबंधन सरकार प्रदेश की जनता के बीच होगी। तिरंगा यात्रा में आम लोगों को भी जोड़ा जाएगा। सरकार के इस कदम को किसानों के विरोध को कम करने से भी जोडकऱ देखा जा रहा है। तिरंगा यात्रा के पहले दिन किसान संगठनों द्वारा किसी तरह का विरोध नहीं किया गया है। इस दौरान प्रदेश के लोगों को गठबंधन सरकार के 600 दिनों की उपलब्धियों के बारे में बताया जाएगा। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

उत्तर प्रदेश आने पर लगता है, घर में आया हूं : अमित शाह

Mon Aug 2 , 2021
– आपके आशीर्वाद से भाजपा को काम करने की मिलती है शक्ति मीरजापुर। नगर के महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज के मंच से सादगीपूर्ण तरीके से हाथ जोड़कर गृहमंत्री अमित शाह बोले कि उत्तर प्रदेश में काफी समय बाद आया तो लगा कि अपने घर में आया हूं। उनके ये शब्द विंध्य क्षेत्र के लोगों […]