
लंदन। दुनिया की बड़ी कंपनियों में भारतीयों(Indians) का दबदबा बढ़ता जा रहा है, पहले पराग अग्रवाल (Parag Agarwal) ने ट्विटर द्वारा सीईओ (Twitter CEO) बनाए जाने के बाद फ्रांस की लग्जरी ग्रुप शनैल (French luxury group Chanel) ने भारतीय लीना नायर(Indian Leena Nair) को लंदन (London) में अपना नया ग्लोबल चीफ एग्जीक्यूटिव (global chief executive) नियुक्त किया है।
लीना नायर ने ट्वीट किया कि मैं एक प्रतिष्ठित और प्रशंसित कंपनी शनैल का वैश्विक मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त होने पर सम्मानित और सम्मानित महसूस कर रही हूं। साथ ही कहा कि मैं शनैल के लिए बहुत प्रेरित हूं।
लीना नायर प्रसिद्ध उन भारतीय मूल के व्यक्तियों की लीग में शामिल हो गईं हैं जो पहले से ही ग्लोबल कंपनियों में शीर्ष पदों पर हैं। इनमें गूगल अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई, माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष सत्य नडेला और पराग अग्रवाल हैं जो अभी- अभी ट्विटर के सीईओ बने हैं।
कोल्हापुर में रहीं, एक्सएलआरआई की गोल्ड मेडलिस्ट
लीना नायर महाराष्ट्र के कोल्हापुर की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी स्कूलिंग महाराष्ट्र के कोल्हापुर के होली क्रॉस कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की है। सांगली में वालचंद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से लीना ने इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने जमशेदपुर के जेवियर्स स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए की डिग्री ली। यहां लीना अपने बैच की गोल्ड मेडलिस्ट भी रहीं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved