img-fluid

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र ने बताए वहां के हालात, तनाव-दहशत के बीच सभी घरों में कैद, ऑनलाइन चल रहीं क्लासेस

February 22, 2022

छतरपुर । छतरपुर (Chhatarpur) का एक युवक यूक्रेन (Ukraine) में फंसा हुआ है। वह पढ़ाई करने वहां गया था। आसिफ (Asif) ने वीडियो कॉल कर वहां के हालात बयां किए हैं। उसने बताया कि फिलहाल तो शहर में सभी सामान्य है। पर बार्डर पर जरूर चिंताजनक हालात होने की खबरें हैं। स्थानीय लोगों के बीच तनाव का माहौल है, सब डरे हैं कि कहीं कुछ हो न जाए। हम काफी लोग यहां है, फ्लाइट की वजह से देश नहीं लौट पा रहे हैं। सभी घरों में हैं। हमारी क्लास भी ऑनलाइन (class online) कर दी गई हैं।


  • आसिफ भी वहां के बिगड़ते हालात को लेकर डरा हुआ है। वह भी जल्द घर आना चाहता है। उसका कहना है कि हम काफी लोग यहां है, फ्लाइट की वजह से देश नहीं लौट पा रहे हैं। किराया भी कई गुना बढ़ गया है। टीवी चैनलों पर दिखाई जा रही खबरों से घरवाले भी परेशान हैं। दिन में सात-आठ बार फोन आ जाता है। सरकार से मैं कहना चाहता हूं कि यहां से जाने वाली फ्लाइट की संख्या बढ़ा दी जाए। फिलहाल तीन ही फ्लाइट चल रही हैं। सभी जल्दी अपने घर लौटना चाहते हैं। तीन फ्लाइटों में सिर्फ एक हजार यात्री ही आ पाएंगे, जबकि यहां 20 हजार से ज्यादा बच्चे हैं। यहां के कॉलेजों की क्लास भी ऑनलाइन चल रही हैं। हमें सुरक्षित रहने को कहा गया है।

    Share:

  • भारत पर ठोका दावा: फ्रांसीसी महिला ने 17 माह तिहाड़ जेल में अवैध रूप से रखने का लगाया आरोप, मांगा हर्जाना

    Tue Feb 22 , 2022
    नई दिल्ली। फ्रांस की एक 62 वर्षीय महिला ने भारत पर अवैध रूप से एक साल से ज्यादा समय तक तिहाड़ जेल में बंद रखने का आरोप लगाते हुए संयुक्त राष्ट्र के एक अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समूह के समक्ष दावा किया है। यह समूह मनमाने ढंग से हिरासत में रखने के मामलों को देखता है। महिला […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved