मनोरंजन

सोनू सूद के नाम पर लांच हुई भारत की सबसे बड़ी थाली, जानिए खासियत

मुंबई। सोनू सूद (Sonu Sood) बॉलीवुड के दमदार एक्टर माने जाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड (Bollywood) में अपने अभिनय के दमपर पहचान बनाई है। उन्होंने बॉलीवुड में तमाम फिल्में बनाई हैं। हालांकि इन दिनों वह फिल्मों से दूर चल रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी वह सोशल मीडिया (social media) पर छाए रहते हैं। कोरोना महामारी के दौरान सोनू सूद ने लाखों लोगों को उनके घरों तक पहुंचाया था। जिसके बाद से वह सुर्खियों में बने रहते हैं। लोग उनको अपना भगवान मानते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं कोई फैन या परेशान शख्स ट्विटर (Twitter) पर सोनू को टैग करके मदद मांगता है तो भी वह उसकी मदद करते हैं। इस वजह ये साउथ में तीन जगह अभिनेता का मंदिर बनाया जा चुका है। एक बार फिर से वह भारत की सबसे बड़ी थाली को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

दरअसल, सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सोनू सूद भारत की खाने की सबसे बड़ी थाली के बराबर में खड़े हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह थाली काफी बड़ी है और वह पूरी तरह से बिरयानी से भरी हुई है। इस थाली के पास खड़े होकर सोनू सूद पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, अभिनेता के साथ उनके फैंस भी खड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए सोनू सूद ने कैप्शन में लिखा है कि भारत की सबसे बड़ी थाली, जिसका नाम मेरे नाम पर रखा गया है। एक शाकाहारी व्यक्ति जो बहुत कम खाना खाता है, उसके नाम पर 20 लोगों की खाने की थाली कैसे हो सकती है।


आपको बता दें कि इस बड़ी बिरयानी थाली की खास बात यह है कि इसका नाम सोनू सूद के नाम पर रखा गया है। सोनू सूद को यह अनोखा सम्मान हैदराबाद के जिसमत जेलमंडी ने दिया है। जिसको लेकर सोनू सूद ने पोस्ट में जानकारी दी है। कोरोना महामारी के दौरान कई लोगों की मदद करने के कारण उन्होंने लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। जिसके चलते वह अक्सर किसी न किसी सम्मान से नवाजे गए हैं। फैंस से अपने तरीके से सोनू सूद पर प्यार लुटाया है। यहां तक कि फैंस उन्हें रियल हीरो कहकर बुलाते हैं।

Share:

Next Post

ब्रेकिंग: मध्य प्रदेश में बंद होंगे शराब अहाते, शिवराज कैबिनेट ने दी नई आबकारी नीति को मंजूरी

Sun Feb 19 , 2023
भोपाल। मप्र की नई शराब नीति (new liquor policy of mp) को लेकर आखिर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Former Chief Minister Uma Bharti) की जीत हो गई। उमा भारती के सुझावों को नई नीति में शामिल कर लिया गया है। कैबिनेट की बैठक (cabinet meeting) के बाद सरकार के प्रवक्ता गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया […]