बड़ी खबर

‘सही के साथ खड़े रहना भारत का कर्तव्य’, गाजा पर जारी हमलों के बीच प्रियंका ने इस्राइल पर साधा निशाना

नई दिल्ली। इस्राइल-हमास संघर्ष के कारण गाजा में हो रहे युद्ध को लेकर प्रियंका गांधी ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि भारत का कर्तव्य है कि जो सही है उसके साथ खड़े रहे। साथ ही युद्धविराम के लिए हर संभव प्रयास करें।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा, ‘भारत हमेशा सही बातों का समर्थन करता आया है। हमारे देश ने स्वतंत्रता के लिए फलस्तीनी लोगों का हमेशा से समर्थन किया है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘गाजा में बमबारी अभी भी जारी है। खाद्य आपूर्ति दुर्लभ हो गई। चिकित्सा सुविधाएं नष्ट कर दी गई और जरूरत की सभी चीजों की आपूर्ति को भी बंद कर दिया गया है। पूरे देश को खत्म किया जा रहा है।’


सही के साथ खड़े रहना भारत का कर्तव्य
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि इस युद्ध में 16,000 मासूम नागरिक मारे जा चुके हैं, जिसमें 10,000 बच्चे, 60 पत्रकार और सैकड़ो चिकित्सा कर्मचारी शामिल है। प्रियंका ने कहा, ‘ये हमारे जैसे ही सपने और उम्मीदे रखने वाले लोग है। हमारे आंखो के सामने उन्हें मारा जा रहा है। कहां गई हमारी इनसानियत? हम अपने फलस्तीनी भाई बहनों का उनकी आजादी के संघर्ष में लंबे समय से ही समर्थन कर रहे हैं, लेकिन अब हम पीछे हो गए हैं और उनके लिए कुछ भी नहीं कर रहे।’

उन्होंने आगे कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय का हिस्सा होने के नाते यह भारत की जिम्मेदारी है कि वह सही के साथ खड़े रहे। हमें जल्द से जल्द युद्धविराम सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।’

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बताई गई जानकारी के अनुसार इस इस्राइल-हमास संघर्ष के कारण गाजा में मरने वालों की संख्या 16,200 के पार जा चुकी है। वहीं 42,000 के करीब घायल है। सात अक्तूबर को हुए हमले के बाद इस्राइल ने गाजा में बड़े पैमाने पर सैन्य आक्रमण शुरू किया है।

Share:

Next Post

'मुझे मोदीजी बुलाकर जनता से दूर न करें', भाजपा संसदीय दल की बैठक में PM मोदी ने नेताओं से की ये अपील

Thu Dec 7 , 2023
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की बंपर जीत को लेकर आज पार्टी के सांसदों ने पीएम मोदी का स्वागत किया। भाजपा के संसदीय दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल समेत भाजपा के केंद्रीय मंत्री और सांसद पहुंचे। इस […]