img-fluid

PM मोदी के खिलाफ सैनिकों को भड़का रहा था भारत का दुश्मन, 11 करोड़ का किया था ऐलान

September 24, 2025

नई दिल्‍ली । राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने अमेरिका(America) में रहने वाले खालिस्तानी आतंकवादी(Khalistani terrorist) गुरपतवंत सिंह पन्नू(Gurpatwant Singh Pannu) के खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस साल स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रध्वज फहराने से रोकने के लिए इनाम की पेशकश करने और ‘भारत के खिलाफ सिखों में असंतोष फैलाने’ का आरोप शामिल है।

NIA की प्राथमिकी के अनुसार सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के संस्थापक पन्नू ने 10 अगस्त को पाकिस्तान के लाहौर प्रेस क्लब में ‘मीट द प्रेस’ कार्यक्रम के दौरान ईनाम की घोषणा की थी। वॉशिंगटन से एक वीडियो संबोधन में पन्नू ने उन ‘सिख सैनिकों’ को 11 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी, जो मोदी को दिल्ली के लाल किले पर तिरंगा फहराने से रोकेंगे।


एफआईआर में यह भी कहा गया है कि इस कार्यक्रम में पन्नू ने एक नए खालिस्तान के मानचित्र का अनावरण किया और कहा कि पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश खालिस्तान में शामिल होंगे। पन्नू ने दावा किया था कि सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) ने भारत के खिलाफ लड़ने के लिए एक ‘शहीद जत्था’ बनाया है।

प्राथमिकी में कहा गया है, ‘ऐसा करके वह भारत की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता व सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने तथा सिखों में भारत के प्रति असंतोष फैलाने वाली गतिविधियों में संलिप्त रहा है।’

‘एक्स’ पर एसएफजे के चैनल से प्राप्त ‘विश्वसनीय जानकारी’ और वीडियो का हवाला देते हुए प्राथमिकी में कहा गया है कि पन्नू ने 15 अगस्त को लाल किले पर मोदी को तिरंगा फहराने से रोकने के लिए इनाम की घोषणा की थी।

भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम (यूएपीए) की संबंधित धाराओं के तहत हाल ही में दर्ज की गई इस प्राथमिकी में “गुरपतवंत सिंह पन्नू और अन्य अज्ञात व्यक्तियों” का उल्लेख है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद मामला दर्ज किया गया है।

Share:

  • India- US व्यापार वार्ता में मिले सकारात्मक संकेत, QUAD शिखर सम्मेलन की उम्मीद बढ़ी

    Wed Sep 24 , 2025
    न्यूयॉर्क। लंबे समय से ठप पड़ी भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता (India-America Business Negotiations.) में अब सकारात्मक संकेत मिलने लगे हैं। न्यूयॉर्क (New York) में भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल (Commerce Minister Piyush Goyal) और अमेरिकी प्रतिनिधियों के बीच हुई शुरुआती बैठक को सफल बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक यह बैठक सही दिशा में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved