img-fluid

ChatGPT को टक्कर देने आए भारत के स्वदेशी AI मॉडल्स; बिना इंटरनेट भी करेंगे काम, जानें नाम!

November 06, 2026

नई दिल्ली. भारत सरकार (Government of India) ने टेक्नोलॉजी (Technology) की दुनिया में बड़ा ऐलान कर दिया है. तीन नए स्वदेशी AI मॉडल (Indigenous AI model) को लॉन्च कर दिया है. इनके नाम EKA-1, Dhir 2B और Dhir 5B हैं. आईटी मंत्रालय ने इंडियाएआई मिशन के सहयोग से तीन नए AI मॉडल को पेश किया है. इन टूल्स को देश ही तैयार किया गया है, जिसमें भारतीय भाषाएं और भारतीय बिजनेस पर फोकस रखा है. ऐसे में विदेशी AI मॉडल पर निर्भरता कम होगी.

नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इन तीनों मॉडल को पेश किया गया. आईटी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन समेत सरकारी अधिकारियों ने बताया है कि इन टूल्स को सरकारी ऑफिस, रिसर्च सेंटर्स और स्कूल आदि में इस्तेमाल किया जा सकेगा.


  • साथ ही तीन में से दो मॉडल ऐसे हैं, जिनको बिना इंटरनेट के भी डिवाइस में इस्तेमाल किया सकेगा. आइए एक-एक करके तीनों मॉडल के बारे में जानते हैं.

    EKA-1 के फीचर्स
    EKA-1, तीनों AI टूल्स में सबसे बड़ा मॉडल है. इसको बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप Soket Labs ने तैयार किया है. यह एक पावरफुल, ओपन और स्पार्श हाइब्रिड लैंग्वेज मॉडल है, जिसको मुश्किल काम करने के लिए तैयार किया गया है.

    EKA-1 मॉडल असल में एडवांस्ड मैथ्स, सॉफ्टवेयर प्रोग्राम, रीजनिंग जैसे मुश्किल सवालों के जवाब दे सकेगा. यह एक AI एजेंट के तौर पर भी काम कर सकेगा और वह कई टास्क को कंप्लीट कर सकेगा. EKA-1 की कैपिबिलिटीज का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह 26.3 अरब पैरामीटर्स पर बेस्ड है. इसे 7.5 ट्रिलियन टेक्स्ट टोकन्स के विशाल डेटा के साथ ट्रेन किया गया है.

    EKA-1 को लेकर बता देते हैं कि यह इंग्लिश के साथ-साथ भारत की सभी अनुसूचित भाषाओं को आसानी से समझ सकता है. इसकी काबिलियत को देखते हुए सोकेट लैब्स ने इसे खास तौर पर बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विस और साइबर सिक्योरिटी जैसे सेक्टर के लिए तैयार किया गया है.

    Dhir 2B और Dhir 5B के फीचर्स
    Dhir 2B और Dhir 5B के फीचर्स की बात शुरू करने से पहले जान लेते हैं कि यह EKA-1 की तुलना में अलग हैं. इन दोनों मॉडल को अलग जरूरतों के लिए बनाया गया है. इनको ZenteiQ AiTech इनोवेशन ने तैयार किया गया है.

    बिना इंटरनेट के चलेंगे ये दो AI मॉडल
    लॉन्च हुए Dhir 2B और Dhir 5B की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन्हें बिना इंटरनेट के भी चलाया जा सकता है. इसके लिए किसी बड़े क्लाउड सर्वर की जरूरत नहीं है. इनको सीधे फोन या लैपटॉप में डाउनलोड करके चला सकते हैं.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved