
मुंबई। मुंबई के बालकेश्वर इलाके में स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में बना फ्लैट (Flat in an under construction building located in Balkeshwar area) 252 करोड़ रुपए में बिका है। यह भारत की अब तक की सबसे महंगी डील है। यह फ्लैट 18 हजार स्क्वेयर फीट एरिया का है। इसे जाने-माने उद्योगपति नीरज बजाज ने मैक्रोटेक डेवलपर्स कंपनी से खरीदा है। इसके पहले मुंबई में ही सबसे बड़ी डील हुई थी, जब वर्ली इलाके में वेलस्पन ग्रुप के चेयरमैन बी.के. गोयनका ने 30 हजार स्क्वेयर फीट एरिये का पेंट हाउस 240 करोड़ रुपए में खरीदा था। उल्लेखनीय है कि बजाज द्वारा खरीदा गया यह फ्लैट पूरी तरह तैयार नहीं हुआ है। अंडर कंस्ट्रक्शन इमारत में इतनी बड़ी डील से लोगों को आश्चर्य हो रहा है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved