img-fluid

समंदर में भारत का नया ब्रह्मास्त्र, स्वदेशी हथियारों से लैस NGMV प्रोजेक्ट पर काम शुरू

September 19, 2026

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना के लिए Next Generation Missile Vessel प्रोजेक्ट ने एक अहम पड़ाव पार कर लिया है. कोच्चि स्थित Cochin Shipyard Limited में 18 सितंबर को प्रोजेक्ट के पहले जहाज की Keel Laying Ceremony आयोजित की गई. इस दौरान Controller of Warship Production & Acquisition वाइस एडमिरल संजय साधु मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए. भारतीय नौसेना और CSL के कई वरिष्ठ अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद रहे.

NGMV के निर्माण के लिए भारतीय नौसेना और CSL के बीच मार्च 2023 में कॉन्ट्रैक्ट हुआ था. इन युद्धपोतों को अत्याधुनिक हथियारों और सेंसर से लैस किया जाएगा. इन जहाजों के नौसेना में शामिल होने से भारतीय नौसेना की कॉम्बैट क्षमता और समुद्री ऑपरेशन की ताकत बढ़ने की उम्मीद है. खासकर हिंद महासागर क्षेत्र में तेजी से बदलते और चुनौतीपूर्ण समुद्री माहौल में ये पोत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.


  • NGMV प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि जहाज की भूमिका तय करने वाले प्रमुख उपकरणों को देश में ही डिजाइन और विकसित कर बनाया गया है. यह भारत की बढ़ती स्वदेशी रक्षा उत्पादन क्षमता को दिखाता है और आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया और मेक फॉर द वर्ल्ड की दिशा में भारतीय नौसेना के प्रयासों को भी मजबूत करता है.

    NGMV को भारतीय नौसेना की Future Ready और Combat Ready Force बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. अत्याधुनिक हथियार और सेंसर से लैस इन पोतों के जरिए नौसेना की निगरानी, समुद्री सुरक्षा और युद्धक क्षमता को और मजबूत किया जाएगा. सामरिक दृष्टि से NGMV का निर्माण ऐसे समय में हो रहा है जब हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और नौसैनिक मौजूदगी का महत्व लगातार बढ़ रहा है. स्वदेशी उपकरणों के इस्तेमाल से भारत की युद्धपोत निर्माण क्षमता और रक्षा आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा.

    Share:

  • पूर्व प्रधान के बेटे पर मारी थी गोली, 14 साल बाद 3 को 10 साल की सजा

    Sat Sep 19 , 2026
    मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में 14 वर्ष पूर्व हुए एक सनसनीखेज जानलेवा हमले के मुकदमे में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए तीन आरोपियों को दोषी करार दिया है. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-8 आरके गौतम की अदालत ने मामले का अंतिम निपटारा करते हुए अभियुक्त भूरा, अतुल शर्मा और जमील को हत्या […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved