खेल

भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने किया संन्यास का एलान, साल 2022 में खेलेंगी अपना आखिरी सीजन

नई दिल्ली। भारत (India) की स्टार टेनिस प्लेयर (star tennis player) सनिया मिर्जा (sania mirza ) ने बुधवार को संन्यास लेने कि घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि अब उनका शरीर थकने लगा है, साथ ही प्रेरणा और ऊर्जा का स्तर भी घटने लगा है। इसलिए 2022 का सीजन उनके लिए उनके करियर का आखिरी होगा। उन्होंने आगे कहा कि मैं एक-एक सप्ताह खेल रही हूं। हालांकि मुझे यह भी नहीं पता है कि मैं पूरे सीजन तक खेल पाऊंगी, लेकिन मैं चाहती हूं कि पूरे सीजन तक रहूं।

सानिया मिर्जा (sania mirza) ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत 2003 में की थी। पिछले 19 साल से वह लगातार टेनिस (tennis) खेल रही हैं। सानिया डबल्स में नंबर-1 भी रह चुकी हैं। कमर में चोट लगने के कारण उन्होंने सिंगल्स खेलना छोड़ दिया था। वह सिंगल्स में शीर्ष 100 में पहुंचने वाली एकमात्र भारतीय महिला खिलाड़ी भी हैं।


सानिया मिर्जा का जन्म 15 नवम्बर 1986 (sania mirza age 34) को मुंबई में हुआ था। जबकि सानिया की प्रारंभिक शिक्षा हैदराबाद (Hyderabad) के एनएएसआर स्कूल में हुई हैं। इसके बाद ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई भी उन्होंने हैदराबाद के सेंट मैरी कॉलेज से की थी। वहीं उन्हें 11 दिसम्बर 2008 को चेन्नई में एम जी आर शैक्षिक और अनुसंधान संस्थान विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की मानद उपाधि भी मिली है।

सानिया को कामयाब बनाने में उनके पिता का अहम योगदान है। हैदराबाद के निजाम क्लब में सानिया ने छ्ह साल की उम्र से टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। महेश भूपति के पिता और भारत के सफल टेनिस प्लेयर सीके भूपति से सानिया ने अपनी शुरुआती कोचिंग ली थी। गौरतलभ है कि भारत के लिए टेनिस (tennis) में अच्छे प्रदर्शन की वजह से साल 2004 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया जा चुका है।इसके अलावा उन्हें 2006 में पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। पद्मश्री पाने वाली सानिया सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी भी हैं।

Share:

Next Post

MP : रतलाम के एक गांव में वर्ग विशेष परिवारों का आतंक, हिंदू परिवारों ने गांव छोड़ने की दी धमकी

Wed Jan 19 , 2022
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के रतलाम (Ratlam) के सुराणा गांव (Surana village) विवाद मामले पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) ने संज्ञान लेते हुए कहा कि इस मामले की जानकारी मिली है। मैं खुद रतलाम प्रशासन (Ratlam administration) से बात करूंगा और वहां के पुलिस अधिकारियों से भी इस बारे में चर्चा […]