
इंदौर। देश के कई शहरों में घने कोहरे और खराब मौसम के कारण हवाई यातायात लगातार प्रभावित हो रहा है। कल सुबह इंडिगो एयर लाइंस ने इसी कारण से जयपुर और जबलपुर की उड़ानों को निरस्त किया था। वहीं दोपहर में कंपनी ने उदयपुर उड़ान को भी निरस्त कर दिया।
इंडिगो एयर लाइंस की उड़ान दोपहर 12.25 बजे इंदौर से उदयपुर जाती है और 2.45 बजे उदयपुर से वापस इंदौर आती है। लेकिन कल कंपनी ने इसे निरस्त कर दिया। इसके लिए ऑपरेशनल कारणों की बात कही गई, वहीं अधिकारियों ने कहा कि खराब मौसम के चलते उड़ानों को निरस्त किया गया। दूसरी ओर लखनऊ से 11.25 बजे आने वाली फ्लाइट दोपहर 2 बजे आई। एलायंस एयर की दिल्ली से 1.30 बजे आने वाली फ्लाइट 4 बजे, जबकि शाम 5.20 बजे ग्वालियर से आने वाली फ्लाइट रात 8.15 बजे पहुंची। रात 8.10 बजे बैंगलुरु से आने वाली फ्लाइट 11.25 बजे आई। सूरत और नागपुर से रात को आने वाली उड़ानें भी एक से डेढ़ घंटे लेट रही।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved