img-fluid

इंडिगो फ्लाइट रद्द: रेलवे ने 37 ट्रेनों में बढ़ाए 116 कोच, साबरमती से दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

December 06, 2025

नई दिल्ली. इंडिगो फ्लाइट कैंसिलेशन (Indigo flights cancelled) के चलते रेलवे (Railways) ने बड़ा फैसला लिया है और स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. जबकि कई रूट्स पर ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच (116 coaches) लगाने का ऐलान किया है. पश्चिम रेलवे ने साबरमती और दिल्ली (Sabarmati and Delhi) जंक्शन के बीच विशेष किराए पर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. पश्चिम रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 09497/09498 साबरमती-दिल्ली जंक्शन सुपरफास्ट स्पेशल कुल चार फेरों के लिए चलाई जाएगी.


  • दरअसल, अहमदाबाद से दिल्ली के बीच बड़ी संख्या में यात्रियों को वैकल्पिक यात्रा साधन नहीं मिल पा रहे थे. ऐसे में पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और मौजूदा मांग को देखते हुए ट्रेन ऑन डिमांड (TOD) के तहत साबरमती-दिल्ली के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन संचालन का फैसला किया है.

    ट्रेन संख्या 09497 (साबरमती-दिल्ली स्पेशल)
    यह ट्रेन 7 और 9 दिसंबर 2025 को साबरमती से रात 22.55 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 15.15 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी.

    ट्रेन संख्या 09498 (दिल्ली-साबरमती स्पेशल)
    यह ट्रेन 8 और 10 दिसंबर 2025 को दिल्ली जंक्शन से रात 21.00 बजे रवाना होगी और अगले दिन 12.20 बजे साबरमती पहुंचेगी. दोनों दिशाओं में यह स्पेशल ट्रेन महेसाणा, पालनपुर, आबूरोड, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गाँव और दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहरेगी. ट्रेन में एसी 3-टियर कोच लगाए जाएंगे.

    यह स्पेशल सेवा कुल 925 किलोमीटर की दूरी कवर करेगी. साबरमती से दिल्ली की दिशा में यात्रा समय लगभग 16.20 घंटे, जबकि दिल्ली से साबरमती की ओर लगभग 15.20 घंटे रहेगा. रेलवे का कहना है कि यह व्यवस्था फ्लाइट रद्द होने जैसी अचानक की परिस्थितियों में यात्रियों को सुरक्षित, विश्वसनीय और समयबद्ध कनेक्टिविटी प्रदान करेगी.

    ट्रेन संख्या 09497 की बुकिंग 06 दिसंबर 2025 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू हो रही है. रेलवे ने बताया कि रूट, ठहराव, समय और कोच संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर उपलब्ध करा दी गई है.

    रेलवे ने 37 प्रीमियम ट्रेनों में बढ़ाए 116 कोच
    न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इसी तरह देशभर में बड़ी संख्या में फ्लाइट कैंसिल होने के बाद यात्रियों की मांग में अचानक बढ़ोतरी को देखते हुए भारतीय रेल ने 37 प्रीमियम ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच जोड़ दिए हैं. ये कोच देश के विभिन्न हिस्सों में 114 बढ़ी हुई ट्रिप्स के साथ चलने वाली ट्रेनों में लगाए गए हैं.

    रेल मंत्रालय के अनुसार, सबसे ज्यादा कोच साउदर्न रेलवे (SR) ने जोड़े हैं, जिसने 18 ट्रेनों में क्षमता बढ़ाने का काम किया है. बयान में कहा गया है, हाई-डिमांड रूट्स पर अतिरिक्त चेयर कार और स्लीपर क्लास कोच लगाए गए हैं. 6 दिसंबर 2025 से लागू की गई ये बढ़ोतरी दक्षिणी क्षेत्र में यात्रियों के लिए सीटों की उपलब्धता को काफी बढ़ाती है.

    इसमें आगे कहा गया, नॉर्दर्न रेलवे (NR) 8 ट्रेनों में बढ़ोतरी के साथ दूसरे स्थान पर है, जहां 3AC और चेयर कार कोच जोड़े गए हैं. आज से लागू इन उपायों से उत्तर भारत के व्यस्त रूट्स पर सीटों की उपलब्धता बेहतर होगी.

    मंत्रालय के अनुसार, वेस्टर्न रेलवे (WR) ने भी चार हाई डिमांड ट्रेनों में 3AC और 2AC कोच जोड़कर क्षमता बढ़ाई है. यह बढ़ोतरी 6 दिसंबर से प्रभावी होगी और पश्चिमी क्षेत्रों से राष्ट्रीय राजधानी की दिशा में बढ़ते यात्री दबाव को संभालने में मदद करेगी.

    मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) ने राजेंद्र नगर-नई दिल्ली (12309) सेवा की क्षमता बढ़ाई है और 6 से 10 दिसंबर 2025 के बीच पांच ट्रिप्स में अतिरिक्त 2AC कोच लगाए गए हैं. इससे बिहार-दिल्ली सेक्टर में यात्रा सुविधा मजबूत होगी.

    उन्होंने कहा कि ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECOR) ने भुवनेश्वर-नई दिल्ली सेवाओं (ट्रेन 20817/20811/20823) में भी पांच ट्रिप्स के दौरान 2AC कोच जोड़कर ओडिशा और राजधानी के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर किया है.

    ईस्टर्न रेलवे (ER) द्वारा की गई व्यवस्था के बारे में मंत्रालय ने बताया कि उसने तीन प्रमुख ट्रेनों में कोच बढ़ोतरी की है. 7 और 8 दिसंबर को छह ट्रिप्स के दौरान स्लीपर क्लास कोच जोड़े गए हैं, जिससे पूर्वी क्षेत्र में बढ़ती क्षेत्रीय एवं इंटर-स्टेट यात्रा मांग को पूरा किया जा सके.

    प्रेस नोट में कहा गया, नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) ने भी दो महत्वपूर्ण ट्रेनों में 6 से 13 दिसंबर 2025 के बीच आठ-आठ ट्रिप्स में 3AC और स्लीपर कोच जोड़कर पूर्वोत्तर क्षेत्र के यात्रियों की निर्बाध यात्रा क्षमता सुनिश्चित की है.

    इन बढ़ोतरी उपायों के साथ-साथ भारतीय रेल यात्रियों की सुविधा के लिए चार स्पेशल ट्रेन सेवाएं भी संचालित कर रही है.

    अधिकारियों ने बताया कि गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर स्पेशल (05591/05592) 7 से 9 दिसंबर के बीच चार ट्रिप्स में चलेगी. वहीं नई दिल्ली-मार्टियर कैप्टन तुषार महाजन-नई दिल्ली रिजर्व्ड वंदे भारत स्पेशल (02439/02440) 6 दिसंबर को चलेगी, जो जम्मू क्षेत्र के लिए तेज और आरामदायक कनेक्टिविटी देगी.

    उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम दिशा में बढ़ी हुई मांग को देखते हुए नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली रिजर्व्ड सुपरफास्ट स्पेशल (04002/04001) 6 और 7 दिसंबर को चलाई जाएगी.

    मंत्रालय ने बताया, इसके अलावा हज़रात निजामुद्दीन-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रिजर्व्ड सुपरफास्ट स्पेशल (04080) 6 दिसंबर को वन-वे चलाई जाएगी, जिससे दक्षिणी क्षेत्र के लिए लंबी दूरी की कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी.

    Share:

  • बंगाल में बाबरी जैसी मस्जिद का शिलान्यास आज, सऊदी से आएंगे मौलवी, 40,000 पैकेट बिरयानी तैयार

    Sat Dec 6 , 2025
    बहरामपुर । TMC के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) ने पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मुर्शिदाबाद जिले में ‘बाबरी जैसी मस्जिद’ (Babri Mosque) बनाने का ऐलान कर बड़ा बखेड़ा खड़ा कर दिया है। शुक्रवार को कलकत्ता हाईकोर्ट (Calcutta High Court) ने भी मस्जिद के निर्माण में हस्तक्षेप करने के इनकार कर दिया है। इसके […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved