
इंदौर। आज की कोरोना बुलेटिन (Corona Bulletin) की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 219 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। 2457 सैंपल जांच के लिए भेजे गाए और 2447 रैपिड टेस्टिंग सैंपल प्राप्त किये गये थे। टेस्ट में 2186 नेगेटिव है, साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 61642 हो गई है। साथ ही रिपीट पॉज़िटिव सैंपल की संख्या 52 है। आज दिनांक तक कुल 940 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी है। ज़िले में उपचाररत् कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की संख्या 1528 हो गई है।
आज 131 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है, जिससे आज दिनांक तक कुल 59147 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है ।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved