
28 दिन में आया पीक… इस पखवाड़े कोरोना लगभग समाप्त
इंदौर। कोरोना (Corona) की तीसरी लहर (Third wave) का प्रकोप इंदौर ( indore) सहित प्रदेश में 25 दिसम्बर के बाद शुरू हुआ और 22 जनवरी को उसका पीक (peak) विशेषज्ञों के मुताबिक आ गया। यानी 28 दिन में पीक आने के बाद इस पखवाड़े लगभग समाप्त भी होने का अनुमान है।
इंदौर में रिकवरी रेट (recovery rate) 131 फीसदी तक पहुंच गया है और प्रदेशभर में 99 फीसदी तक बैड (bed) खाली पड़े हैं। यहां तक कि राधास्वामी सत्संग परिसर (radhaswami satsang complex) स्थित कोविड सेंटर (covid center) में भी गिनती के 3-4 मरीज भर्ती हैं और इंदौर के अस्पतालों (hospitals) में कोरोना को लेकर आरक्षित किए गए लगभग 10 हजार बेड खाली ही हैं। अस्पतालों में मात्र 150 बेड बमुश्किल भरे हैं, उनमें भी अन्य बीमारियों (diseases) से पीडि़त मरीज अधिक शामिल हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved