img-fluid

इंदौर: पंढ़रीनाथ क्षेत्र में भाजपा कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी को लगा पत्थर हुआ घायल पुलिस ने दर्ज किया मामला

February 22, 2026

इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर (Indore) में कल भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस (Congress) कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करने की घोषणा की गई थी, जिसको देखते हुए कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस के कार्यकर्ता भी जमा हो गए थे. और पुलिस (Police) द्वारा चारों तरफ़ से बैरिकेडिंग कर दी गई थी. इसी दौरान दोनों पार्टियों के बीच जमकर पथराव हुआ जिसमें कई लोग घायल हो गए इसके साथ ही एक पुलिस कर्मी को भी पत्थर लगा जिसमें वह भी घायल हो गया. पुलिस कर्मी की शिकायत पर पुलिस ने मुक़दमा दर्ज किया है.


  • बता दें पूरा मामला इंदौर के पंढ़रीनाथ थाना क्षेत्र का हे. जहाँ भाजपा जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस कार्यालय के घेराव का आव्हान किया गया था, जिसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता भी कार्यालय पर पहुँच गये थे. उसी दौरान दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ और दोनों पार्टी के कई लोग घायल भी हुए. इसी बीच 2 पुलिसकर्मियों को भी चोट आयी पुलिस ने दोनों पुलिसकर्मियों की शिकायत पर दोनों पार्टियों के अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज किया. एडिशनल DCP ने बताया कि जो प्रदर्शन का आयोजन किया गया था उसकी अनुमति नहीं ली गई थी. इसके साथ ही इस पूरे घटनाक्रम में दो पुलिसकर्मी आरक्षक जगमोहन और सब इंस्पेक्टर राम सिंह बघेल की शिकायत पर शासकीय कार्य में बाधा और बग़ैर अनुमति प्रदर्शन की धाराओं में मुक़दमा दर्ज किया है. इस मामले में सब इंस्पेक्टर को पत्थर लगा था जिससे उनको चोट आयी थी पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर पूरे मामले की जाँच पड़ताल शुरू कर दी है.

    Share:

  • PM मोदी ने बताया Digital Arrest से बचने का तरीका, जानें कैसे करें बैंक खाते सुरक्षित

    Sun Feb 22 , 2026
    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 131वें एपिसोड में देशवासियों से सीधे संवाद किया. इस दौरान पीएम मोदी ने सामाजिक, आर्थिक और डिजिटल मुद्दों पर देश के नागरिकों को जागरूक किया. उन्होंने डिजिटल अरेस्ट के बढ़ते मामलों पर विस्तार से बात की है. पीएम मोदी ने कहा कि सतर्क और जागरूक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved