
इंदौर। भाजपा नेता मोनू कलयाणे की हत्या में शामिल दो आरोपियों के तीन मंजिला मकान को तोड़ने के लिए आज दोपहर पुलिस के भारी भरकम अमले के साथ नगर निगम की टीम उषा फाटक पहुंची। आरोपी अर्जुन और पीयूष के मकान को तोड़ने का कार्य शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि नगर निगम जी प्लस वन की अनुमतिदी गई थी। लेकिन आरोपी के परिवार ने ऊपर की दो मंजिल पर अवैध निर्माण कर लिया था। जिसे नगर निगम की पोकलेन मशीन के जरिए तोड़ा गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आसपास की गलियों को सील कर दिया था। दो थानों का फोर्स के अलावा पुलिस लाइन का बाल लगाया गया था।
कार्रवाई के दौरान एसीपी विनोद दीक्षित के अलावा एमजी रोड थाना प्रभारी विजय सिसोदिया सेंट्रल कोतवाली टीआई वेदराज सिंह कुशवाहा के समय मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि जिस मकान को तोड़ा गया है वह संयुक्त परिवार का है। इसमें पहले जगदीश पिता सरदार का भाई, किशोर, दिलीप औरकांतिलाल रहते थे। उनकी मृत्यु के पश्चात सरदार के पुत्र कमल ने इस पर कब्जा कर लिया था। कमल के पुत्र अर्जुन है। जिसे भाजपा नेता की हत्या की है। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग कार्रवाई को देखने के लिए पहुंच गए थे। इस दौरान कई बार पुलिस जवानों ने लोगों को वहां से खदेड़ा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved