img-fluid

इंदौर: कमर्शियल गैस सिलेंडर 194 रुपए सस्ता हुआ

August 01, 2026

– उद्योगों और व्यवसायियों को मिलेगा फायदा
– युद्ध के दौरान गैस की कमी से बढ़े थे दाम

इंदौर। महीने की शुरुआत के साथ ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial gas cylinder)  के दामों (price ) में बड़ी राहत मिली है। आज सुबह से 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 194 रुपए की कटौती (reduced) की गई है। इससे उद्योगों, होटल, रेस्टोरेंट, केटरिंग, मिठाई दुकान, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को राहत मिलेगी।


  • जिला आपूर्ति नियंत्रक एमएल मारू ने बताया कि इंदौर में 19 किलो के सामान्य कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत जुलाई में 3040.50 रुपए थी, जो आज से घटकर 2846.50 रुपए हो गई है। वहीं 19 किलो वाले एक्स्ट्रातेज कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3063 रुपए से घटकर 2889 रुपए हो गई है। हाल के महीनों में पश्चिम एशिया में युद्ध और वैश्विक स्तर पर गैस आपूर्ति को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में लगातार बढ़ोतरी हुई थी। अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कुछ राहत मिलने के बाद तेल कंपनियों ने कीमतों में कटौती की है। इससे एक बार फिर संचालन लागत कम होगी और व्यापारियों को राहत मिलेगी।

    दो माह में कम हुए 376 रुपए
    युद्ध के दौरान गैस आपूर्ति प्रभावित होने से 1 जून 2026 को 19 किलो सामान्य कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ते हुए 3222.50 रुपए और 19 किलो एक्स्ट्रातेज कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3245 रुपए तक पहुंच गई थी, जो इस वर्ष का सबसे ऊंचा स्तर था। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में राहत मिलने पर तेल कंपनियों ने दो बार कीमतों में कटौती की। इस तरह जून के उच्चतम स्तर की तुलना में सामान्य कमर्शियल सिलेंडर 376 रुपए और एक्स्ट्राटेज कमर्शियल सिलेंडर 356 रुपए सस्ता हो चुका है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में तेल कम्पनियों ने कोई कटौती नहीं की है।

    कमर्शियल सिलेंडर के नए दाम
    सिलेंडर कल तक आज से अंतर
    19 किलो सामान्य कमर्शियल 3040.50 2846.50 -194.00
    19 किलो एक्स्ट्राटेज कमर्शियल 3063 2889 -174.00

    Share:

  • पश्चिम बंगाल में संदिग्ध आतंकी नेटवर्क पर STF की कार्रवाई, बर्दवान से एक युवक गिरफ्तार; पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज

    Sat Aug 1 , 2026
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने पाकिस्तान से कथित संपर्क रखने के संदेह में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हमीम मंडल (Hamim Mandal) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हावड़ा जिले का निवासी बताया जा रहा है। उसे शुक्रवार सुबह पूर्वी बर्दवान जिले के एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved