
इंदौर। आज की सीएमएचओ की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 595 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। 5274 सैंपल जांच के लिए भेजे गाए और 3004 रैपिड टेस्टिंग सैंपल और 2276 रैपिड एंटीजन सैंपल की संख्या थी। टेस्ट में 4629 नेगेटिव है, साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 43286 हो गई है। साथ ही रिपीट पॉज़िटिव सैंपल की संख्या 47 है। आज दिनांक तक कुल 767 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी है। ज़िले में उपचाररत् कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की संख्या 4556 हो गई है।
आज 629 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है, जिससे आज दिनांक तक कुल 37963 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है ।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved