
इंदौर। आज की सीएमएचओ की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 453 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। 2965 सैंपल जांच के लिए भेजे गाए और 73533 रैपिड टेस्टिंग सैंपल और 1222 सैम्पल आज प्राप्त किये गये थे। टेस्ट में 2485 नेगेटिव है, साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 29520 हो गई है। साथ ही रिपीट पॉज़िटिव सैंपल की संख्या 23 है। आज दिनांक तक कुल 638 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी है। ज़िले में उपचाररत् कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की संख्या 3700 हो गई है।
आज 546 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है, जिससे आज दिनांक तक कुल 25182 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है ।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved