
इंदौर। 2 मई की कोरोना बुलेटिन (Corona Bulletin) की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 1787 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। 10491 सैंपल जांच के लिए भेजे गाए और 7357 रैपिड टेस्टिंग सैंपल प्राप्त किये गये थे। टेस्ट में 8651 नेगेटिव है, साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 116280 हो गई है। 8 म्रत्यु के बाद आज दिनांक तक कुल 1163 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी है। ज़िले में उपचाररत् कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की संख्या 10819 हो गई है।
968 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है, जिससे आज दिनांक तक कुल 104298 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved