
इंदौर। 7 जनवरी की कोरोना बुलेटिन (Corona Bulletin) की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 621 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। 8600 सैंपल जांच के लिए भेजे गाए। टेस्ट में 7937 नेगेटिव है, साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 156772 हो गई है। रिपीट पॉज़िटिव सैंपल की संख्या 34 है और ओमिक्रोन के 9 मरीज़ पाए गए। आज कोई म्रत्यु नहीं हुई है जिसके बाद आज दिनांक तक कुल 1397 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी है। ज़िले में उपचाररत् कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की संख्या 2683 हो गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved