img-fluid

इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, लेडी माफिया सीमा नाथ गैंग का एक और पेडलर गिरफ्तार

February 13, 2026

इंदौर। इंदौर में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम में क्राइम ब्रांच को एक और बड़ी सफलता मिली है। लेडी माफिया सीमा नाथ गैंग से जुड़े एक और पेडलर तक पुलिस पहुंच गई है। आरोपी शुभम यादव उर्फ शुभम नेपाली को सागर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर इंदौर लाया गया है। पुलिस अब गैंग के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी है।


  • दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लेडी माफिया सीमा नाथ गैंग से जुड़े एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शुभम यादव उर्फ शुभम नेपाली को सागर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर इंदौर लाया गया है।जिसमें पिछले साल पुलिस ने सीमा नाथ को गिरफ्तार किया था, जिसके कब्जे से करीब 516 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई थी। इसके अलावा 48 लाख 50 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए थे। पूछताछ और जांच के दौरान मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने गैंग से जुड़े अन्य आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी। शुभम नेपाली पर 30 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह पुलिस रिकॉर्ड में लिस्टेड बदमाश है। अब तक इस गैंग से जुड़े चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और क्राइम ब्रांच पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है।

    Share:

  • इंदौर: खेती की 50 एकड़ जमीन खरीदो, मुफ्त में भू-उपयोग परिवर्तन सुविधा से आवासीय कॉलोनी काटो, मास्टर प्लान के साथ धारा 16 की झंझटों से भी मुक्ति पाओ

    Fri Feb 13 , 2026
    अग्निबाण एक्सपोज… इंटिग्रेटेड टाउनशिप पॉलिसी से रियल इस्टेट से जुड़ी बड़ी कम्पनियों को ही फायदा, निवेश क्षेत्र में शामिल 79 गांवों में भी मिल जाएगी मनचाही अनुमति – इंदौर में ४५० एकड़ पर घोषित भी हो चुकी है टाउनशिप – भोपाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में साइन किया था एमओयू – मास्टर प्लान २०४५ की प्रक्रियाफिलहाल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved