
इंदौर। इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पड़ोसी परिवारों के बीच शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते मारपीट और पथराव तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दरअसल, राजनगर कॉलोनी में आमने-सामने रहने वाले अंकित पगारे और कुलदीप के परिवारों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय दोनों पक्षों के लोग नशे की हालत में थे, जिसके चलते कहासुनी जल्द ही हिंसक झगड़े में बदल गई। दोनों तरफ से जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई, वहीं गुस्साए लोगों ने एक-दूसरे के घरों पर पत्थर भी फेंके। इलाके में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर कुछ लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved