img-fluid

इंदौर: इंजिनियरिंग का छात्र अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार

March 23, 2026

इंदौर। इंदौर की जुनी इंदौर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 518 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम के साथ सेज यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग छात्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसकी कीमत 1 लाख रुपए बताई जा रही है।

दरअसल जूनी इंदौर पुलिस को दिनांक 22 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक लड़का कोई मादक पदार्थ लिये जॉनसन आईसक्रीम फेक्ट्री के पास रेलवेपटरी किनारे किसी ग्राहक के इंतजार में खड़ा है। धाना प्रभारी द्वारा तत्काल टीम गठित कर आरोपी को अपनी हिरासत में लेकर पकड़ कर आरोपी के कब्जे से 518 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम की बरामदगी कर पूछताछ करने पर अपना नाम गोविन्द पाटीदार जो तेजाजीनगर इन्दौर में किराये से रहकर एक सेज यूनिवर्सिटी में बी टेक (कम्प्यूटर साइंस) की पढ़ाई कर रहा है।


  • आरोपी से पूछताछ में बताया कि उसने तेजाजीनगर इंदौर में कुछ दिनों पहले रॉयल लीफ नाम से चाय कैफे का व्यवसाय शुरू किया था जिसमे उसे बड़ा कर्जा हो गया था। और उसके शौक भी बहुत मंहगे हो गए थे जिनको पूरा करने के लिये कैफे व्यवसाय मे हुए नुकसान का कर्जा चुकाने के लिये उसने अपने घर नीमच में रखी हुई अफीम लाकर इंदौर में तस्करी करने वाला था। कि तभी जूनीइन्दौर थाने की पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि उसका परिवार मनासा नीमच में लाइसेंस शुदा अफीम की खेती करता है। आरोपी द्वारा अपने घर पर रखी हुई अफीम को कॉलेज स्टूडेंट को अपने कैफ़े से बेचने के लिये खपाने के लिये इंदौर लेकर आया था। मगर उसके पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बहरहाल पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि आरोपी द्वारा अभी तक किन किन लोगों को अफीम की सप्लाई कर चुका है।

    Share:

  • गैस सिलेंडर संकट के बीच गैस पाइप लाइन बनी सहारा, नए कनेक्शन की बढ़ी मांग

    Mon Mar 23 , 2026
    10 दिनों में 200 से ज्यादा लोगों ने दिखाई रुचि, किए आवेदन शहर के 30 हजार उपभोक्ताओं को राहत…. उज्जैन। एलपीजी गैस सिलेंडर संकट के बीच पीएनजी गैस पाइप लाइन हजारों घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए सहारा बनी हुई है। वहीं गैस टंकी की सॉर्टेज ने शहर में गैस पाइप लाइन कनेक्शन की मांग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved