img-fluid

इन्दौर: महिला मित्र ने भाई और उसके साथी की मदद से चुराए थे लाखों

March 01, 2026

युवती और दो अन्य हिरासत में पूछताछ जारी, होटल में रूके प्रापर्टी व्यापारी से हुई थी वारदात

इन्दौर। होटल (hotel) में महिला मित्र (Female friend) के साथ रूके एक प्रापर्टी व्यापारी (property dealer) की कार से लाखों रुपए चुराने के मामले का खुलासा हो गया है, उसकी महिला मित्र ने ही अपने भा्रई ( brother) और साथी (partner) की मदद से वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया और कुछ रूपए बरामद भी कर लिए है।


  • कल खजराना थाना में विशाल गुप्ता नामक एक प्रापर्टी व्यापारी पहुंचा और बताया कि वह अपनी महिला मित्र के साथ होटल राधिका पैलेस में रूका था, जहां उसकी कार नीचे ही खड़ी थी। रात में उसकी कार का कांच फोडक़र अज्ञात बदमाश लगभग ढाई लाख रुपए और मोबाइल चुराकर ले गए। पुलिस इसके बाद फुटेज निकाले तो एक व्यक्ति उसमें कैद हुआ था। इस आधार पर पुलिस ने इमली बाजार क्षेत्र से उसको और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। वह पुलिस ने प्रापर्टी व्यापारी और उसकी महिला मित्र के मोबाइल की कालडिटेल निकाली तो पता चला कि फुटेज में दिखाई दिए व्यक्ति से उसकी महिला मित्र संपर्क में थी। इस पर पुलिस ने महिला मित्र को भी हिरासत में ले लिया। पूछताछ में मामले का खुलासा हो गया। महिला ने बताया कि उसको पता था कि विशाल प्रापर्टी का काम करता है और उसके पास लाखों रुपए कार में हमेशा रहते हैं। इसके चलते उसे जाल में फंसाया और अपने भाई और उसके दोस्त की मदत से कार से लाखों रुपए चुराए थे। एडीसीपी अमरेंद्रसिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले का खुलासा हो गया है। कुछ पैसा जब्त कर लिया गया है, जबकि बाकी की बरामदगी की जा रही है। महिला सहित तीनों को आरोपी बनाया गया है। महिला ने ही योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया था।

    Share:

  • शादी के बहाने मथुरा बुलाया, दूल्हे और बारातियों को दिया 'जहर'

    Sun Mar 1 , 2026
    मथुरा: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से मथुरा कोर्ट मैरिज करने पहुंचे एक परिवार के साथ सनसनीखेज वारदात सामने आई है. शादी की रस्मों से पहले ही लड़की पक्ष ने दूल्हे और उसके परिजनों को नशीला नाश्ता कराकर अचेत कर दिया. गनीमत रही कि दूल्हे की बहन ने नाश्ता नहीं किया था, जिसकी सूझबूझ से एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved