img-fluid

Indore : लड़कियों को किया अगवा, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, गिरफ्तार

February 28, 2021

इंदौर। इंदौर में दो लड़कियों को अगवा कर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश का मामला सामने आया है। यहां शनिवार को दो युवक साथ में पढ़ने वाली दो लड़कियों को अगवा कर एक गाड़ी में बिठाकर जा रहे थे। इस दौरान जब आसपास के लोगों की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने रोक लिया और पुलिस को सूचना दी।


जिसके बाद मौके पर पहुंची आजाद नगर थाना पुलिस ने लड़कियों को मुक्त करा लिया और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आजाद नगर प्रभारी मनीष डाबर के मुताबिक मामले में सोहेल पिता कल्लू खान निवासी एलआईजी लिंक रोड और हसन पिता अब्दुल कादिर खान कृष्णबाग कॉलोनी के खिलाफ धार्मिक स्वातंत्र्य अधिनियम विधेयक 2020 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।


दोनों आरोपी लड़कियों को जन्मदिन मनाने का झांसा देकर मंडलेश्वर ले जा रहे थे। पुलिस पूछताछ में आरोपी सोहेल और हसन ने धर्म परिवर्तन कराने और शादी करने के लिए दबाव बनाने की बात मान ली है। फिलहाल दोनों युवकों को थाने में रखा गया है। मामले की तह तक जाने के लिए उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share:

  • Corona Vaccine : 45 साल से अधिक उम्र के इन 20 बीमारियों से ग्रसित लोगों को लगेगा टीका

    Sun Feb 28 , 2021
    देश में एक मार्च से कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। वैक्सीनेशन के दौरान 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। हालांकि 45 साल से ऊपर के ऐसे लोगों को भी वैक्सीन की डोज दी जाएगी जो पहले से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved