
इन्दौर। ठंड का आखरी महीना कहा जाने वाला फरवरी आज खत्म हो रहा है। इस साल फरवरी कई मायनों में खास रहा। पिछले पांच सालों की तुलना में इस साल फरवरी के दिन सबसे ठंडे रहे। सिर्फ एक बार पारा 33 डिग्री के आगे पहुंचा। वहीं 10 सालों में पहली बार इस माह में बारिश भी देखने को मिली। साथ ही रात के न्यूनतम तापमान ने भी पिछले दो सालों का रिकॉर्ड तोड़ा।
मौसम विभाग के अनुसार इस साल फरवरी में सिर्फ एक बार 26 फरवरी को दिन का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री रहा। इसके अलावा कभी भी तापमान 33 डिग्री या इसके आगे नहीं निकला। यह पिछले पांच सालों में सबसे कम अधिकतम तापमान था। रात का न्यूनतम तापमान 8 फरवरी को 10.6 डिग्री तक पहुंचा जो पिछले 2 सालों में दर्ज सबसे कम न्यूनतम तापमान से भी कम था। वहीं इस बार 18 से 20 फरवरी के बीच लगातार तीन दिनों तक बारिश भी हुई और इस बीच कुल 9.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जबकि पिछले 10 सालों में एक बार भी फरवरी में बारिश देखने को नहीं मिली थी।
24 घंटों में 2 से 3 डिग्री गिरा तापमान, परसों से बढ़ेगा
विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री रहा, जो सामान्य लेकिन परसों दर्ज 33.1 डिग्री की अपेक्षा 1.9 डिग्री कम था। वहीं रात से सुबह के बीच न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री और कल की अपेक्षा 2.6 डिग्री कम था। यानी 24 घंटों में ही दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल भी तापमान में ज्यादा बढ़त की उम्मीद नहीं है। परसों से तापमान तेजी से बढऩा शुरू होगा।
एक नजर पिछले 10 सालों में फरवरी के तापमान पर
वर्ष न्यून. तारीख अधिक. तारीख
2016 10 4 13 34.6 20
2017 9 1 33.5 28
2018 11.4 9 34.5 24
2019 7.4 8 35 22
2020 10.2 9 32.5 21
2021 9.5 1 34.5 28
2022 8.7 4 33.8 23
2023 8.6 2 34.4 21
2024 12 25 33.6 29
2025 12 7 35 28
2026 10.6 8 33.1 26
(जानकारी मौसम विभाग के अनुसार)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved