img-fluid

राजस्थान : PM मोदी बोले-कांग्रेस अब INC नहीं, MMC है यानि मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस

February 28, 2026

जयपुर. पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि साथियों कुछ समय पहले ही राजस्थान (Rajasthan) में भाजपा (BJP) की डबल इंजन सरकार को दो साल पूरे हुए हैं। मुझे संतोष है, आज राजस्थान विकास के नए पथ पर अग्रसर है। विकास के जिन वादों के साथ भाजपा सरकार आपकी सेवा में आई थी, उन्हें तेजी के साथ पूरा कर रही है। आज का दिन विकास के इस अभियान को तेज करने का दिन है। थोड़ी देर पहले यहां राजस्थान की 17 हजार करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। ये सारे प्रोजेक्ट राजस्थान की जनता की सुविधा बढ़ाएंगे। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाएंगे।

पीएम ने कहा- दो साल पहले राजस्थान में केवल पेपरलीक होते थे
पीएम ने कहा- दो साल पहले राजस्थान से केवल पेपरलीक की खबरें चमकती रहती थीं। अब राजस्थान में पेपरलीक पर रोक लगी है। दोषियों पर कार्रवाई हो रही है। आज 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। ये बहुत बड़ा बदलाव आया है।

पीएम मोदी बोले- इजरायल के हाइफा शहर को आजाद कराने में राजस्थान के वीरों की भूमिका रही
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- कल ही इजरायल की यात्रा पूरी कर लौटा हूं। राजस्थान के सपूत मेजर दलपत सिंह के शौर्य को इजरायल के लोग आज भी गौरव से याद करते हैं। मुझे भी इजरायल की संसद में मेजर दलपत सिंह के शौर्य को नमन करने का मौका सौभाग्य मिला। राजस्थान के वीर बांकुरों की इजरायल के हाइफा शहर को आजाद कराने में जो भूमिका थी, उसका गौरव गान करने का अवसर मिला।

21800 युवाओं को सरकारी नौकरी के जॉइनिंग लेटर दिए गए
आज के कार्यक्रम में 21 हजार 800 युवाओं को सरकारी नौकरी के जॉइनिंग लेटर दिए गए। इनमें से दो युवाओं अंकिता मीणा और मुकेश प्रजापत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉइनिंग लेटर दिया। अजमेर के केकड़ी की रहने वाली अंकिता का चयन सीएचसी ऑफिसर के लिए हुआ है। मुकेश का चयन जूनियर इंजीनियर के पोस्ट पर हुआ है। मुकेश अजमेर के रुपनगढ़ के रहने वाले हैं।

सीएम बोले- पीएम जब भी राजस्थान आए, सौगात दी
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- पीएम नरेंद्र मोदी को इजरायली संसद की ओर से सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से सम्मानित करना 140 करोड़ देशवासियों के लिए सम्मान का विषय है। प्रधानमंत्री आपका राजस्थान के प्रति विशेष लगाव रहा है। आप जब भी राजस्थान आए, आपने विशेष सौगात दिया। पिछली बार आप राजस्थान आए थे तो आपने बांसवाड़ा में माही बजाज सागर परमाणु ऊर्जा परियोजना की सौगात दी थी।

सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह करीब 11 बजे अजमेर पहुंचे। कायड़ विश्रामस्थली पर उन्होंने 9 से 14 साल तक की लड़कियों में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की। 16600 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास भी करेंगे। 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे।

Share:

  • चिप की कमी ने स्मार्टफोन कंपनियों की बढ़ाई टेंशन, 14% तक महंगे हो सकते हैं फोन

    Sat Feb 28 , 2026
    नई दिल्ली। चिप की कमी ने बजट स्मार्टफोन बनाने वाली चीनी कंपनियों की टेंशन बढ़ा दी है। AI की बढ़ती डिमांड की वजह से मेमोरी चिप्स की भारी कम हो गई है, जिसकी वजह से सप्लाई चेन पर बड़ा असर पड़ा है। मार्केट रिसर्च फर्म IDC की नई रिपोर्ट ने सस्ते स्मार्टफोन खरीदने वाले यूजर्स […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved