
इंदौर। वर्तमान में एमपी हाईकोर्ट में पदस्थ 43 जजेस में सबसे कम उम्र के जो दो युवा जज हैं, संयोगवश वे दोनों इंदौर से जुड़े होकर यहीं वकालत करते थे। इन दोनों में एक हैं लगभग 46 वर्षीय जस्टिस हिमांशु जोशी, जो 30 जुलाई 2025 को हाईकोर्ट जज के रूप में पदस्थ किए गए हैं। उनका रिटायरमेंट 3 अप्रैल 2041 को होगा। जस्टिस जोशी मूलत: इंदौर से ही हैं।

1998 में देवी अहिल्या विवि से एलएलबी के बाद जस्टिस जोशी ने 2002 में दादा के साथ प्रैक्टिस शुरू की थी। इसी तरह उनके बाद जो सबसे कम उम्र के जज एमपी हाईकोर्ट में पदस्थ हैं, वे हैं लगभग 47 वर्षीय जस्टिस आनंदसिंह बहरावत। वे भी जस्टिस हिमांशु जोशी के साथ ही हाईकोर्ट जज बने। उनका रिटायरमेंट 25 जुलाई 2040 को होगा। उन्होंने भोपाल से एलएलबी की डिग्री ली थी, लेकिन लगभग 23 वर्ष से इंदौर में प्रैक्टिस कर रहे थे। उनके पिता उदयसिंह बहरावत भी प्रिंसिपल जिला जज रहे, जो 201ु में रिटायर हुए थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved