
लोकायुक्त की कार्रवाई,साथी को भी बनाया आरोपी
इंदौर। इंदौर (Indore) लोकायुक्त (Lokayukta) की टीम ने धार जिले के राजोदा थाने में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक (Head constable) एवं उसके सहयोगी को साढे 22000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार (arrested) किया है। इंदौर लोकायुक्त एसपी राजेश शाहय ने बताया कि ग्राम झिनझापाडा निवासी नानूराम वसारी पिता नारायण तहसील सरदारपुर धार ने लोकायुक्त कार्यालय को शिकायत की थी कि राजोदा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक बने सिंह परमार द्वारा मारपीट के एक प्रकरण में फिर में दर्ज नाम हटाने के बदले 50000 की रिश्वत मांगी जा रही है। जांच की गई तो वह सत्य पाई गई।
कल पुलिसकर्मी ने अपने साथ साथी भारत डामर पिता पुणे डामर निवासी पंच महुआ तहसील सरदारपुर को रिश्वत लेने भेजा था। जिसने जैसे ही रिश्वत ली। उसे लोकायुक्त निरीक्षक राहुल गजभिये की टीम ने दबोच लिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved