img-fluid

इंदौर में इनफ्लुएंसर ने यातायात नियम तोड़ने की बनाई रील, मोटरसाइकिल की टंकी पर युवती को बिठाया

March 12, 2026

इंदौर। सोशल मीडिया पर फेमस होने की होड़ में अब कुछ इनफ्लुएंसर कानून और सुरक्षा की भी परवाह नहीं कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला इंदौर में सामने आया है, जहां सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर “ओए इंदौरी” का यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में “ओए इंदौरी” बिना हेलमेट के बुलेट मोटरसाइकिल की टंकी पर युवती को बैठाकर बाइक दौड़ाते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, जिस बुलेट से स्टंट किया जा रहा है उस पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी दिखाई दे रही है। व्यस्त सड़कों पर इस तरह का खतरनाक स्टंट न केवल खुद की जान को जोखिम में डालता है बल्कि अन्य राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है।


  • वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया है। ADCP राजेश दंडोतिया के मुताबिक वीडियो सामने आते ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ यातायात नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है। वहीं इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने भी इस तरह कानून तोड़ने वाले इनफ्लुएंसरों के खिलाफ कार्यवाही की बात कही है।

    Share:

  • The Central Government has approved several schemes, giving impetus to rural development projects.

    Thu Mar 12 , 2026
    Bhopal: Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav is continuously working for the public good. As a result of these efforts, the state’s farmers have received significant relief and several important approvals from the Central Government. Chief Minister Dr. Mohan Yadav met with several Union Ministers, including Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan, in New Delhi. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved