img-fluid

इंदौर: फाइनेंस कर्मचारी के घर में की बदमाशों ने तोड़फोड़

March 23, 2026

इंदौर। इंदौर जिले के महू में कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक फाइनेंस कर्मचारी के घर पर जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने न केवल घर में तोड़फोड़ की, बल्कि घर के बाहर खड़ी कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

दरअसल यह पूरी घटना महू थाना क्षेत्र के लुनियापूरा इलाके की है। पीड़ित अंकुल वर्मा, जो कि फाइनेंस का काम करते हैं, उनके घर पर कल रात कुछ असामाजिक तत्वों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने घर की खिड़कियों के कांच फोड़ दिए और बाहर खड़ी कार के साथ भी जमकर तोड़फोड़ की।


  • शोर सुनकर जब तक लोग बाहर आए, हमलावर गाली-गलौज और मारपीट की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि हमलावरों ने जानबूझकर उनके संपत्ति को नुकसान पहुँचाया है। सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग तोड़फोड़ करते साफ नजर आ रहे हैं, जिसके आधार पर पुलिस अब आरोपियों की शिनाख्त में जुट गई है।

    फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल इलाके में इस घटना के बाद से दहशत का माहौल है।

    Share:

  • संगठन की मजबूती, सरकार की उपलब्धियां और बूथ प्रबंधन पर फोकस

    Mon Mar 23 , 2026
    भाजपा ग्रामीण के 2 दिन चले प्रशिक्षण में हुआ विचार मंथन-आगामी दिनों में अन्य मंडलों में भी होंगे आयोजन उज्जैन। संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी ने उज्जैन ग्रामीण में प्रशिक्षण अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में तराना ग्रामीण और कनासिया मंडल में कार्यकर्ताओं का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved