img-fluid

इंदौर: संघ के कार्यक्रम के कारण डेली कालेज क्षेत्र को चमन करने लगा निगम

October 26, 2026

  • निगम अधिकारियों के द्वारा लगातार किया जा रहा है इस क्षेत्र में दौरा
  • सड़क के गड्ढे भरने और व्यापक सफाई का काम शुरू

इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के द्वारा 28 अक्टूबर को डेली कॉलेज (Daly College) के मैदान में एक लाख स्वयंसेवकों (Volunteers) के एकत्रीकरण के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को ध्यान में रखते हुए इंदौर नगर निगम (Municipal corporation) के अधिकारियों के द्वारा लगातार इस क्षेत्र का दौरा किया जा रहा है। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र को चमन बनाने में निगम लग गया है।

आने वाले दिनों में डेली कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दो बड़े कार्यक्रमों का आयोजन होने जा रहा है। इसमें पहला कार्यक्रम 28 अक्टूबर को होगा। इस कार्यक्रम में इंदौर के एक लाख स्वयंसेवकों का इस कॉलेज के परिसर में एकत्रीकरण होगा। इसके बाद यहां पर बौद्धिक होगा और संघ के द्वारा अपने शताब्दी वर्ष के तहत 1 वर्ष से आयोजित किया जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला का समापन होगा। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पूरे इंदौर के स्वयंसेवक इस स्थान पर पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए इंदौर नगर निगम सक्रिय हो गया है।


  • निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के द्वारा डेली कॉलेज के आसपास के क्षेत्र का दौरा करते हुए निगम के अधिकारियों को इस क्षेत्र को व्यवस्थित करने और वहां की समस्याओं का समाधान करने के लिए निर्देशित किया गया था। इसके बाद से निगम के अधिकारी लगातार इस क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और समस्याओं का समाधान करते हुए क्षेत्र को चमन बनाने में लगे हुए हैं।

    आज सुबह भी निगम के अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर और क्षेत्र के निगम के जोनल अधिकारी गीतेश तिवारी इस क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने इस क्षेत्र में सड़क पर मौजूद गड्ढों का पैच वर्क करने के काम को शुरू करवाया। इसके साथ ही उन्होंने ठेकेदार एजेंसी को चेतावनी दी है कि तेज गति से बेहतर कार्य करना है। निगम के द्वारा इस क्षेत्र में सड़क के किनारे चूने की लाइन डालने का काम भी कल करवाया जाएगा। इसके साथ ही इस क्षेत्र में साफ सफाई की स्थिति पर नजर रखने के लिए नगर निगम की टीम सक्रिय हो गई है। इस पूरे क्षेत्र में व्यापक सफाई का अभियान शुरू किया गया है।

    Share:

  • 383 वोटर कार्ड जब्त, संभागायुक्त ने सौंपी इंदौर कलेक्टर को जांच

    Mon Oct 26 , 2026
    मामला महेश्वर में मिले लावारिस पड़े आईडी कार्ड का इंदौर। कल महेश्वर (Maheshwar) में कुछ वोटर आईडी कार्ड (voter cards) नर्मदा (Narmada) किनारे मिले, जो लापरवाही से फेंके गए थे। सोशल मीडिया (Social Media) पर मचे हल्ले के बाद संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार ने इसकी जांच इंदौर कलेक्टर को सौंपी और तहसीलदार को भेजकर 383 कार्ड […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved