img-fluid

इंदौर: मंदिर की दीवार पर पेशाब करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

February 09, 2026

इंदौर। इंदौर में धार्मिक भावनाओं को आहत करने का एक मामला सामने आया है, जहां नशे की हालत में मंदिर की दीवार पर पेशाब करने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद इलाके में नाराज़गी फैल गई और हिंदू संगठनों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। दरअसल इंदौर के मोती तबेले क्षेत्र स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर की दीवार पर नशे की हालत में पेशाब करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्थानीय रहवासियों में भारी आक्रोश देखा गया, जिसके बाद बजरंग दल को इसकी सूचना दी गई।


  • विहिप नेता की शिकायत पर रावजी बाजार थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर राजा दुबे, कमल अहिरवार और अर्पित चौहान को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी नशे की हालत में थे और देर रात मंदिर की दीवार के पास पहुंचे थे। घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को सख्त हिदायत भी दी गई है।

    Share:

  • इंदौर: बीच सड़क पर मारपीट करने वाले युवक की पहचान मे जुटी पुलिस

    Mon Feb 9 , 2026
    इंदौर। इंदौर में एक बार फिर सड़क पर कानून को ताक पर रखकर खुलेआम मारपीट का मामला सामने आया है। बीच चौराहे को अखाड़ा बनाकर दो युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। पूरी घटना राहगीरी के कैमरे में भी कैद हो गई। दरअसल इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पाटनीपुरा चौराहे के पास आस्था टॉकीज के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved