img-fluid

इंदौर: बीच सड़क पर मारपीट करने वाले युवक की पहचान मे जुटी पुलिस

February 09, 2026

इंदौर। इंदौर में एक बार फिर सड़क पर कानून को ताक पर रखकर खुलेआम मारपीट का मामला सामने आया है। बीच चौराहे को अखाड़ा बनाकर दो युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। पूरी घटना राहगीरी के कैमरे में भी कैद हो गई। दरअसल इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पाटनीपुरा चौराहे के पास आस्था टॉकीज के नजदीक उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो युवकों ने बीच सड़क को अखाड़ा बना दिया। दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले और एक-दूसरे को सड़क पर पटक-पटक कर बेरहमी से पीटा गया।


  • प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद की शुरुआत गाड़ी टकराने की बात को लेकर हुई थी, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। मारपीट के दौरान कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। घटना के दौरान राह चलते लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों युवकों को झगड़ा करने से रोका। वहीं पूरी घटना किसी राहगीर द्वारा मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर ली गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फिलहाल पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले युवकों की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • इंदौर: किन्नर विवाद में कमजोर जाँच और मिली जमानत से नाराज अधिकारियो ने थाना प्रभारी को किया लाइन अटैच

    Mon Feb 9 , 2026
    इंदौर। इंदौर में किन्नरों के बीच हुए विवाद के मामले में अब पुलिस विभाग के भीतर भी कार्रवाई देखने को मिली है। इस प्रकरण में लापरवाही बरतने के आरोप में पढ़रीनाथ थाना प्रभारी अजय राजोरिया को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने लाइन अटैच कर दिया है। वहीं, जिन आरोपियों को जांच में कमजोर कार्रवाई के चलते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved