
इंदौर। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 में भाजपा की महिला मोर्चा (Mahila Morcha) की मंडल अध्यक्ष और वार्ड अध्यक्ष के बीच हुए विवाद को लेकर बनाई गई जांच समिति (Investigation Committee) आज अपनी रिपोर्ट (Report) नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ( President Gaurav Ranadive) को सौंप देगी। विवाद के दौरान महिला पदाधिकारी ने एक वीडियो जारी कर कई गंभीर आरोप पुरुष पदाधिकारी पर लगाए थे, जिस पर पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं की जांच कमेटी बनाई गई थी।
पिछले सप्ताह शिवाजी मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष नारायणी बरेठा ने इसी मंडल के वार्ड अध्यक्ष मनोहर शर्मा पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दूसरे कार्यकर्ताओं को भी उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया था। हद तो तब हो गई, जब उक्त महिला पदाधिकारी ने सल्फास खाकर मरने की धमकी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर दिया। मामले की गंभीरता को देखकर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने दोनों पक्षों को भाजपा कार्यालय बुलाया था, लेकिन दोनों समझाइश के बाद भी नहीं माने। इस मामले में गौरव ने नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे और सविता अखंड के साथ एक जांच कमेटी गठित कर दी थी, जिसमें पूर्व महापौर उमाशशि शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष शैलजा मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष ज्योति तोमर और पद्मा भोजे शामिल थीं। कमेटी ने दोनों पक्षों से अलग-अलग बात करके अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। आज कमेटी रणदिवे को अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। दोनों ही पक्ष अपनी-अपनी बात पर अड़े हुए हैं। रणदिवे ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता माना है। रिपोर्ट आने के बाद दोनों पक्षों पर पार्टी क्या कार्रवाई करेगी, इसकी उत्सुकता पांच नंबर विधानसभा में देखी जा रही है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved